लाइव न्यूज़ :

जापान में प्रधानमंत्री कार्यालय के पास शख्स ने खुद को लगाई आग, शिंजो आबे की राजकीय अंत्येष्टि कार्यक्रम का कर रहा था विरोध: रिपोर्ट

By विनीत कुमार | Published: September 21, 2022 7:13 AM

जापान में बुधवार को एक शख्स ने पीएम ऑफिस के पास खुद को आग लगा ली। शख्स को इसके बाद अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल पुलिस या पीएम ऑफिस की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई है।

Open in App
ठळक मुद्देजापान में प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के ऑफिस के करीब शख्स ने खुद को आग के हवाले किया।शख्स को अस्पताल ले जाया गया है, पुलिस की ओर से इस संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शख्स पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे राजकीय अंत्येष्टि कार्यक्रम की की योजना का विरोध कर रहा था।

टोक्यो: जापान में प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के ऑफिस के नजदीक एक बुजुर्ग शख्स द्वारा खुद को आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार सुबह की है। शख्स को इसके बाद आननफानन में अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय मीडिया की ओर से ये जानकारी दी गई है।

टोक्यो में हुई इस घटना के बारे में हालांकि बहुत काम जानकारी सामने आ सकी है। पुलिस और प्रधानमंत्री कार्यालय ने फिलहाल इस घटना को लेकर टिप्पणी करने से इनकार किया है। वहीं, टीवी असाही (TV Asahi) ने बताया कि उस व्यक्ति ने पुलिस को यह बताने के बाद खुद को आग लगा ली कि वह पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के बाद उनकी राजकीय अंत्येष्टि कार्यक्रम की योजना का विरोध कर रहा है।

टेलीविजन स्टेशन ने कहा कि आग बुझाने की कोशिश के दौरान एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गया। क्योडो समाचार एजेंसी और अन्य मीडिया आउटलेट्स ने बताया कि एक व्यक्ति के 'आग की लपटों में घिर जाने' की रिपोर्ट के बाद पुलिस को घटनास्थल पर बुलाया गया था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शख्स के पास से एक नोट मिला है, जिसमें शिंजो आबे के राजकीय अंत्येष्टि कार्यक्रम का विरोध व्यक्त किया गया था। खबर के अनुसार आत्मदाह करने वाले बुजुर्ग की उम्र 70 साल से अधिक है और उसके शरीर का बड़ा हिस्सा झुलस गया है। हालांकि, वह होश में था। पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग ने खुद पर तेल छिड़कने के बाद आग लगा ली।

जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले आबे की 8 जुलाई को चुनाव प्रचार के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जापान में उनके सम्मान में 27 सितंबर को राजकीय अंत्येष्टि कार्यक्रम की योजना है।

हालांकि जापान में राजकीय अंत्येष्टि बहुत कम मौकों पर होते हैं। इसलिए कई लोग मौजूदा  अंत्येष्टि कार्यक्रम की आलोचना भी कर रहे हैं और ये विवादों में है। कुछ सर्वे के अनुसार जापान में करीब आधे लोग इस राजकीय अंत्येष्टि कार्यक्रम की योजना के विरोध में हैं।

टॅग्स :जापानशिंजो अबे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारCompany Acquisition: कनाडा और जापान की कंपनी पर भारतीय का कब्जा!, वेदांता लिमिटेड और विप्रो हाइड्रोलिक्स ने हिस्सेदारी पर किया समझौता

भारतब्लॉग: हड़ताल के तौर-तरीकों पर जापान से ली जानी चाहिए सीख

क्रिकेटMongolia-Japan T20I History 2024: मंगोलिया की टीम 12 पर ALL OUT, टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरा न्यूनतम स्कोर, जापान 205 रन से जीता

विश्वEarthquake in Japan-Taiwan Live Updates: ताइवान में भूकंप से तबाही, 10 की मौत और 1070 लोग घायल, लापता होटल कर्मचारी मिले, देखें वीडियो

विश्वTaiwan earthquake LIVE: 25 साल में सबसे शक्तिशाली भूकंप, 4 की मौत, 50 घायल, कई बड़ी इमारतें क्षतिग्रस्त और सुनामी, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वव्हाइट हाउस में बजाया गया 'सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तां...', मेहमानों के लिए परोसे गए गोल गप्पा और समोसा

विश्वRussia-China-Usa: अमेरिका को और चिढ़ाएंगे पुतिन!, 5वां कार्यकाल शुरू होने के बाद पहली विदेश यात्रा पर चीन जा रहे रूस के राष्ट्रपति, करेंगे ये समझौता

विश्वPakistan PoK protests: गेहूं आटे और बिजली दाम को लेकर 5वें दिन प्रदर्शन जारी, 3 की मौत और 6 घायल, पाकिस्तान सरकार जागी, 2300 करोड़ दिए...

विश्वभारतीय सेना की वापसी के बाद मालदीव ने 50 मिलियन डॉलर की बजट सहायता के लिए भारत का जताया आभार

विश्वNepal Rs 100: 100 रुपए के नए नोट पर रार, नेपाल राष्ट्रपति पौडेल के आर्थिक सलाहकार चिरंजीवी ने दिया इस्तीफा, नक्शे में कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा को किया शामिल...