लाइव न्यूज़ :

जापान का दावा: सबसे छोटे रॉकेट से उपग्रह लॉन्च कर बनाया रिकॉर्ड

By IANS | Updated: February 5, 2018 21:38 IST

जापान ने शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए दुनिया के सबसे छोटे रॉकेट का इस्तेमाल कर एक उपग्रह का सफलत प्रक्षेपण कर दिया।

Open in App

जापान ने शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए दुनिया के सबसे छोटे रॉकेट का इस्तेमाल कर एक उपग्रह का सफलत प्रक्षेपण कर दिया।  जापान ने सूक्ष्म उपग्रहों के तेजी से बढ़ते बाजार का लाभ उठाने के लिए सस्ते-हल्के रॉकेट बनाने का प्रयास कर रहे देशों को पछाड़ दिया है।जापानी अंतरिक्ष एजेंसी 'जेएएक्सए' ने बताया कि एसएस-520 नामक रॉकेट लैंप पोस्ट के आकार का है और इसका व्यास 50 सेंटीमीटर है। इसे कागोशिमा स्थित यूकिनौरा अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित करके इसकी कक्षा में स्थापित कर दिया। तीन चरणीय रॉकेट टोक्यो विश्वविद्यालय द्वारा पृथ्वी की सतह के चित्र लेने के लिए विकसित किए गए लगभग तीन किलोग्राम वजनी सूक्ष्म उपग्रह को ले गया।पिछले वर्ष एसएस-520 को प्रक्षेपण के कुछ ही समय बाद तकनीकी खराबी आने के कारण नष्ट कर दिया गया था। उसके बाद जापान ने यह सफल प्रक्षेपण किया है। भारत डायनेमिक्स लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष और अंतरिक्ष तंत्र विश्लेषक राघवन गोपालास्वामी ने जापान द्वारा उपग्रह प्रक्षेपण के लिए हल्के रॉकेट के उपयोग को शानदार बताया है।जापान की खबरों के अनुसार, अंतरिक्ष एजेंसी ने रॉकेट की लागत कम करने के लिए बाजार में सुगमता से उपलब्ध होने वाले घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स, स्मार्टफोन के उपकरणों का उपयोग किया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने छोटे उपग्रहों को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित करने के लिए यानों की बढ़ती मांग को देखते हुए छोटे रॉकेट विकसित करने की घोषणा कर दी है।एक रिपोर्ट के अनुसार, इसरो के अध्यक्ष के. सिवन ने कहा कि संस्थान ऐसे छोटे यानों को विकसित करने की योजना बना रहा है जो मात्र तीन दिन में तैयार हो जाए। जो पहले से हल्का और जिनकी कीमत पारंपरिक यानों से दस गुना सस्ती हो।

टॅग्स :जापान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत