लाइव न्यूज़ :

Shinzo Abe Assassinated: शिंजो आबे से 'नाखुश' था हत्यारा, पुलिस पूछताछ में बताई हत्या की वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 08, 2022 4:35 PM

NHK की खबर के अनुसार रक्षा सूत्रों ने बताया कि हत्यारा 2005 तक मरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स के लिए काम करता था। पुलिस का कहना है कि हत्यारे ने जांचकर्ताओं को बताया कि वह पूर्व प्रधानमंत्री से असंतुष्ट था।

Open in App
ठळक मुद्दे2005 तक मरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स के लिए काम करता था हत्यारा41 वर्षीय तेत्सुया से पुलिस और भी पूछताछ कर रही है

टोक्यो:जापान के नारो शहर में शुक्रवार की सुबह जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे ने उन पर गोली उस समय चलाई जब वह एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। हत्यारा महज उनसे दस फीट की दूरी में था, जब उसने आबे पर गोली दागी। हत्यारे की पहचान स्थानीय निवासी तेत्सुया यामागामी (Tetsuya Yamagami)के नाम से हुई है एक पूर्व सैनिक है। 

हत्या के बाद पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में यामागामी ने बताया है कि वह शिंजो आबे से संतुष्ट नहीं था इसलिए उसने उनकी हत्या कर दी। NHK की खबर के अनुसार रक्षा सूत्रों ने बताया कि हत्यारा 2005 तक मरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स के लिए काम करता था। पुलिस का कहना है कि हत्यारे ने जांचकर्ताओं को बताया कि वह पूर्व प्रधानमंत्री से असंतुष्ट था और उनकी हत्या करना चाहता था। 

ऐसा बताया जा रहा है कि जिस बंदूक से यामागामी ने गोली चलाई उस गन को उसी ने अपने हाथों से बनाया था। 41 वर्षीय तेत्सुया से पुलिस और भी पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि उसके घर से विस्फोटक सामग्री मिली है।

वहीं आबे को गोली लगने के बाद जिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था वहां के डॉक्टरों ने कहा कि गोली उनके दिल में घुस गई थी जिससे उनकी मौत हुई। एक डॉक्टर ने कहा, गोली लगने के कारण उनके दिल में एक बड़ा छेद हो गया था।" डॉक्टरों ने कहा है कि उन्हें गर्दन में दो बार गोली मारी गई थी। स

त्तारूढ़ दल के एक सूत्र ने जिजी समाचार एजेंसी को बताया कि गोली लगने के बाद 67 वर्षीय आबे गिर गए थे और उनकी गर्दन से खून बह रहा था। रिपोर्ट के अनुसार सुबह 11:30 बजे जैसे ही आबे ने बोलना शुरू किया, दो गोलियों की आवाज सुनी गई।

टॅग्स :शिंजो अबेजापान
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलWorld Para Athletics Championships 2024: श्रीलंका के हेराथ ने की चीटिंग!, छीन लिया पदक, भारत के रिंकू हुड्डा और अजीत सिंह को खुशी, रजत और कांस्य दिया

ज़रा हटकेRIP Kabosu: क्रिप्टो आइकन काबोसु डॉग का निधन, 'Doge Meme' के नाम से सोशल मीडिया पर था फेमस; यूजर्स ने व्यक्त की संवेदनाएं

अन्य खेलWorld Para Athletics Championships 2024: भारत की झोली में 11 पदक, सचिन ने किया धमाल, शॉटपुट एफ46 वर्ग में एशियाई रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता, पेरिस से आगे निकले

अन्य खेलWorld Para Athletics Championships: भारत की झोली में मंगलवार को बरसे 3 गोल्ड, कोबे में सुमित अंतिल, थंगावेलु मरियप्पन और एकता भयान ने लहराया तिरंगा

अन्य खेलWorld Para Athletic Championships: 2003 में ट्रक कैब पर और व्हीलचेयर पर आकर सपने टूटे, लेकिन 2024 में 20.12 मीटर का थ्रो फेंककर रचा इतिहास और जीत लिया गोल्ड

विश्व अधिक खबरें

विश्वपापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन से 300 से अधिक लोगों के मरने की आशंका

विश्वरूस के खार्किव पर हमले के बीच यूएस यूक्रेन को देगा 275 मिलियन डॉलर के हथियार और सैन्य सहायता

विश्वLok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी 2024 चुनाव भारत के इतिहास में ''सबसे बड़े बहुमत'' से जीतेंगे, भारत-अमेरिका संबंधों के विशेषज्ञ रॉन सोमर्स ने कहा

विश्वIsrael–Hamas war: अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के आदेश बेअसर, इजरायल ने नहीं रोकी बमबारी, जबालिया में की एयर स्ट्राइक

विश्वनिशांत सक्सेना का ब्लॉग: जलवायु परिवर्तन ने एशिया में बढ़ाई हीटवेव की तीव्रता