लाइव न्यूज़ :

जापान में सत्ताधारी पार्टी में पीएम शिंजो आबे के उत्तराधिकारी के लिए अभियान शुरू, जानें आबे के बाद किसे मिल सकती है जिम्मेदारी

By भाषा | Updated: September 8, 2020 13:48 IST

अखबार के जनमत सर्वेक्षण के मुताबिक, जनता के बीच भी शिंजो आबे के लंबे समय से बेहद करीबी रहे नेता योशिहिदे सुगा ने लोकप्रियता के मामले में पूर्व में पसंदीदा रहे इशिबा को पछाड़ दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देजापान में शिंजो आबे की पार्टी में नेतृत्व के लिए विजेता का फैसला 14 सितंबर को होने वाले मतदान से होगा।जपान के पीएम शिंजों आबे स्वास्थ्य कारणों से पद से इस्तीफा दे रहे हैं।देर से दावेदारी करने वाले योशिहिदे सुगा को पार्टी के प्रमुख नेताओं का समर्थन प्राप्त है क्योंकि आबे की नीतियों को जारी रखने के मामले में वह बेहतरीन प्रत्याशी हैं।

तोक्यो: जापान में सत्तारूढ़ पार्टी के नेतृत्व के लिए मंगलवार को आधिकारिक रूप से अभियान शुरू हो गया और प्रधानमंत्री शिंजो आबे के लंबे समय से बेहद करीबी रहे नेता योशिहिदे सुगा को इस पद के लिए एक शीर्ष उम्मीदवार के तौर पर देखा जा रहा है जिनके संभवत: सरकार का नेतृत्व भी संभालने की उम्मीद है।

मुख्य कैबिनेट सचिव एवं सरकार के मुख्य प्रवक्ता 71 वर्षीय सुगा ने पिछले हफ्ते लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेतृत्व के लिए आधिकारिक रूप से अपनी उम्मीदवारी दाखिल की थी। उनका मुकाबला अपेक्षाकृत युवा पूर्व रक्षामंत्री शिगेरु इशिबा और पूर्व विदेशमंत्री फुमियो किशिदा के साथ है। दोनों की उम्र 63 साल है।

पार्टी नेतृत्व के लिए विजेता का फैसला 14 सितंबर को होने वाले मतदान से होगा और पार्टी के नेतृत्व प्राप्त करने वाला नेता अंतत: जापान का अगला प्रधानमंत्री बनेगा क्योंकि संसद में सत्तारूढ़ पार्टी का बहुमत है। आबे स्वास्थ्य कारणों से पद से इस्तीफा दे रहे हैं। देर से दावेदारी करने वाले सुगा को पार्टी के प्रमुख नेताओं का समर्थन प्राप्त है क्योंकि आबे की नीतियों को जारी रखने के मामले में वह बेहतरीन प्रत्याशी हैं।

खबर है कि पार्टी के प्रमुख नेता प्रशासन में कैबिनेट पद पाने की उम्मीद के साथ सुगा का समर्थन करने को तैयार हैं। अखबार के जनमत सर्वेक्षण के मुताबिक जनता के बीच भी सुगा ने लोकप्रियता के मामले में पूर्व में पसंदीदा रहे इशिबा को पछाड़ दिया है।

सुगा ने आर्थिक एवं कोरोना वायरस के मोर्चे पर आबे की छोड़ी गई चुनौतियों से निपटने का वचन दिया है। वहीं, इशिबा को आबे का प्रतिद्वंद्वी माना जाता है और वह चौथी बार पार्टी नेतृत्व के लिए दावेदारी कर रहे हैं। उन्होंने आबे की आर्थिक नीतियों को बदलने का आह्वान किया है। किशिदा इस समय पार्टी के नीति प्रमुख हैं।  

टॅग्स :जापानशिंजो अबे
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल