लाइव न्यूज़ :

पत्रकार जमाल खशोगी की निर्मम हत्या को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा, संदिग्धों को सुनाए जाते थे डरावने जोक 

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 2, 2019 10:56 IST

पत्रकार जमाल खशोगी ने द वाशिंगटन पोस्ट अखबार के आलेखों में वली अहद की आलोचना की थी। खशोगी तुर्की मूल की अपनी मंगेतर से शादी करने की खातिर जरूरी दस्तावेज एकत्रित करने के लिए दो अक्टूबर 2018 को तुर्की में सऊदी वाणिज्य दूतावास गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देपत्रकार जमाल खशोगी की निर्मम हत्या के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें बताया गया है कि संदिग्ध आरोपियों को उनकी हत्या से पहले कई तरह से तैयार किया गया। संदिग्धों को डरावने जोक सुनाए जाते थे और खशोगी के टुकड़े कर हत्या करने की बात कही जाती थी। यह सब बातें रिकॉर्ड की गई हैं।

पत्रकार जमाल खशोगी की निर्मम हत्या के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें बताया गया है कि संदिग्ध आरोपियों को उनकी हत्या से पहले कई तरह से तैयार किया गया। बताया जा रहा है कि संदिग्धों को डरावने जोक सुनाए जाते थे और खशोगी के टुकड़े कर हत्या करने की बात कही जाती थी। यह सब बातें रिकॉर्ड की गई हैं।

खबरों के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र के जांचकर्ताओं ने दावा किया है संदिग्धों की बातें रिकॉर्ड हुई हैं। वहीं, एक ब्रिटिश वकील के अनुसार, उसने तुर्की स्थित सऊदी अरब के दूतावास में रिकॉर्डिंग को सुना है। इस रिकॉर्डिंग में पत्रकार खशोगी को 'बलि का बकरा' बनाने की बात कहते हुए सुना गया है।

इधर, सऊदी अरब के वली अहद मोहम्मद बिन सलमान ने एक टेलीविजन साक्षात्कार में कहा है कि वह पत्रकार जमाल खशोगी की निर्मम हत्या की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं। लेकिन उन्होंने इन आरोपों को खारिज कर दिया कि उन्होंने ही इसके लिये आदेश दिए थे। 

सलमान (34) ने प्रसारित हुए '60 मिनट' के एक साक्षात्कार में कहा, 'यह जघन्य अपराध था। लेकिन सऊदी अरब का नेता होने के नाते मैं पूरी जिम्मेदारी लेता हूं, खासतौर पर इसलिए कि सऊदी अरब सरकार के लिए काम करने वाले लोगों ने इसे अंजाम दिया।' यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने खशोगी की हत्या के आदेश दिये थे, उन्होंने जवाब दिया, 'बिल्कुल नहीं।' उन्होंने कहा कि हत्या एक गलती थी। 

उल्लेखनीय है कि खशोगी ने द वाशिंगटन पोस्ट अखबार के आलेखों में वली अहद की आलोचना की थी। खशोगी तुर्की मूल की अपनी मंगेतर से शादी करने की खातिर जरूरी दस्तावेज एकत्रित करने के लिए दो अक्टूबर 2018 को तुर्की में सऊदी वाणिज्य दूतावास गए थे। सऊदी सरकार के एजेंटों ने वाणिज्य दूतावास के भीतर खशोगी की हत्या कर दी और उनके शव को संभवत: क्षत-विक्षत कर दिया, जो अब तक बरामद नहीं हो पाया है।

सऊदी अरब ने 11 लोगों को इस हत्या के लिए आरोपित किया और उन पर मुकदमा चलाया। हालांकि, अभी तक उनमें से किसी को भी सजा नहीं मिली है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि इस हत्याकांड में वली अहद की संभावित भूमिका की जांच होनी चाहिए।

टॅग्स :जमाल खशोगीसऊदी अरबब्रिटेनमर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्व अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला