लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने कतर के एनएसए से की मुलाकात

By भाषा | Updated: June 9, 2021 17:22 IST

Open in App

दोहा, नौ जून विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कतर के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोहम्मद बिन अहमद अल मसनद से मुलाकात की और कोविड-19 महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई में खाड़ी देश के सहयोग देने तथा एकजुटता जताने के लिए उनका आभार जताया।

कुवैत की तीन दिन की यात्रा के दौरान जयशंकर कुछ देर के लिए दोहा में रुके। जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘कतर के मोहम्मद बिन अहमद अल मसनद से मिलकर प्रसन्नता हुई। क्षेत्र में तथा उसके आगे विकास पर उनके विचारों की सराहना करता हूं। कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई में सहयोग देने तथा एकजुटता जताने के लिए उनका आभार।’’

दोहा में भारतीय दूतावास के अनुसार, जून 2019 में कतर में भारतीय नागरिकों की आबादी करीब 7,56,000 थी जो देश में सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है।

भारत अभी कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहा है। देश में बुधवार को कोविड-19 के 92,596 मामले आए और इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,90,89,069 पर पहुंच गयी। साथ ही 2,219 और लोगों के इस महामारी से जान गंवाने के कारण मृतकों की संख्या 3,53,528 पर पहुंच गयी।

जयशंकर कुवैत के विदेश मंत्री शेख अहमद नासिर अल-मोहम्मद अल-सबा के निमंत्रण पर खाड़ी देश की यात्रा कर रहे हैं। विदेश मंत्री के तौर पर यह जयशंकर की कुवैत की पहली यात्रा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल