लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने की डेनमार्क के विदेश मंत्री से मुलाकात, स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग शुरू करने पर चर्चा

By भाषा | Updated: September 4, 2021 23:17 IST

Open in App

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को डेनमार्क के अपने समकक्ष जेप्पे कोफोड से मुलाकात की और विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त कार्य समूहों की प्रगति की समीक्षा की। इसके अलावा उन्होंने द्विपक्षीय ग्रीन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को मजबूती देने के लिए स्वास्थ्य महत्वपूर्ण सहयोग की शुरुआत की। क्रोएशिया की यात्रा से डेनमार्क पहुंचे जयशंकर का यहां महारानी मार्ग्रेथ द्वितीय ने स्वागत किया।जयशंकर ने ट्वीट किया, ''आज कोपेनहेगन में महामहिम, महारानी मार्ग्रेथ द्वितीय द्वारा स्वागत किये जाने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। भारत के लिए उनकी हार्दिक भावनाओं का गहराई से सराहना करता हूं।''उन्होंने कहा, ''2020 के वर्चुअल शिखर बैठक के बाद के प्रयासों के तहत संयुक्त कार्य योजना की समीक्षा की। हमारी हरित रणनीतिक साझेदारी प्रगति कर रही है।'' उन्होंने कहा, ''कई क्षेत्रों में हमारे संयुक्त कार्य समूहों में निरंतर प्रगति का उल्लेख किया। स्वास्थ्य के विषय पर भी बात की।''जयशंकर ने कोफोड के साथ चौथी भारत-डेनमार्क संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता भी की।उन्होंने डेनमार्क की कंपनियों वेस्तास, ग्रंडफोस, सीआईपी, हल्दोर टॉपसो ​​और मार्सक और चैंबर प्रतिनिधियों के सीईओ के साथ भी चर्चा की।उन्होंने कहा, ''वे हमारी ग्रीन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को साकार करने में मदद करते हैं। हमें एक साथ लाने की पहल के लिए विदेश मंत्री जेप्पे कोफोड को धन्यवाद।'' ग्रीन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के तहत राजनीतिक आर्थिक सहयोग, पर्यावरण सुरक्षा, रोजगार सृजन के क्षेत्र में काम किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत