लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने इजराइल में भारतीय सैनिकों की कब्र पर पुष्प चक्र अर्पित किया

By भाषा | Updated: October 17, 2021 20:15 IST

Open in App

(हरिदंर मिश्रा)

यरूशलम, 17 अक्टूबर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इजराइल की अपनी पांच दिवसीय यात्रा की शुरूआत प्रथम विश्व युद्ध के दौरान क्षेत्र में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले भारतीय सैनिकों को रविवार को यरूशलम के तालपियोत स्थित एक कब्रगाह में पुष्पचक्र अर्पित कर किया।

इजराइल के यरूशलम, रामले और हाइफा में करीब 900 भारतीय सैनिकों को दफनाया गया था।

जयशंकर , विदेश मंत्री के तौर पर इजराइल की प्रथम यात्रा पर आए हैं। उन्होंने तालपियोत कब्रगाह में पुष्पचक्र अर्पित किया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यरूशलम में अपने प्रथम कार्यक्रम के तहत तालपियोत में भारतीय कब्रगाह गया। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।’’

जयशंकर ने आगंतुक पुस्तिका में लिखा, ‘‘मैं भारत के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित कर बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं, जिन्होंने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इस क्षेत्र में बहादुरी और साहस का परिचय देकर खुद को और अपनी मातृभूमि को गौरवान्वित किया।’’

भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने एक ट्वीट में कहा कि विदेश मंत्री का तालपियोत कब्रगाह जाना भारत और इजराइल को जोड़ने वाला एक अहम तत्व है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...