लाइव न्यूज़ :

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्रिक्स बैठक में लिया हिस्सा, कहा- सीमा पार आतंकवाद पर दिखाएं जीरो टॉलरेंस

By रुस्तम राणा | Updated: May 19, 2022 20:35 IST

भारतीय विदेश मंत्री ने वर्चुअल मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रिक्स को आतंकवाद, विशेष रूप से सीमा पार आतंकवाद के लिए जीरो टॉलरेंस दिखाना चाहिए। 

Open in App
ठळक मुद्देब्रिक्स की बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 8 प्रमुख बिंदुओं पर बात कीविदेश मंत्री ने कहा- ब्रिक्स को UNSC में सुधार का समर्थन करना चाहिए

नई दिल्ली: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) को आतंकवाद, खासकर सीमा पार आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस दिखाना चाहिए।

ब्रिक्स की एक वर्चुअली मीटिंग को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री ने आठ प्रमुख बिंदुओं पर बात की। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स ने बार-बार संप्रभु समानता, क्षेत्रीय अखंडता और अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, 'हमें इन वादों पर खरा उतरना चाहिए। ब्रिक्स को आतंकवाद, विशेष रूप से सीमा पार आतंकवाद के लिए जीरो टॉलरेंस दिखाना चाहिए। 

एस जयशंकर ने कहा कि यूक्रेन संक्रट के प्रभाव से ऊर्जा, भोजन और वस्तुओं की कीमतों में तेज वृद्धि हुई है, यह कहते हुए कि विकासशील दुनिया की खातिर इसे कम किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा,"ब्रिक्स को सर्वसम्मति से और विशेष रूप से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार का समर्थन करना चाहिए।" 

वहीं जयशंकर ने जलवायु कार्रवाई और जलवायु न्याय के लिए विकसित देशों द्वारा संसाधनों की विश्वसनीय प्रतिबद्धता के लिए दबाव बनाने की भी बात कही। साथ ही उन्होंने कहा, 'हमें न केवल कोविड महामारी से सामाजिक-आर्थिक सुधार की तलाश करनी चाहिए, बल्कि लचीला और विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखला भी बनानी चाहिए।

एस जयशंकर ने कहा, डिजीटल दुनिया विश्वास और पारदर्शिता को उचित सम्मान देगी, उन्होंने कहा, सतत विकास लक्ष्यों को व्यापक तरीके से संपर्क किया जाना चाहिए।

टॅग्स :S JaishankarBRICS
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारतहम पाकिस्तान की तरह ‘दलाल राष्ट्र नहीं’?, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- पड़ोसी देश ने वाशिंगटन और तेहरान के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत