लाइव न्यूज़ :

द्विपक्षीय, व्यापार और निवेश में सहयोग के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए मैक्सिको पहुंचे जयशंकर

By भाषा | Updated: September 27, 2021 12:23 IST

Open in App

मैक्सिको सिटी, 27 सितंबर विदेश मंत्री एस जयशंकर लातिन अमेरिका में भारत के शीर्ष व्यापारिक भागीदारों में से एक के साथ व्यापार और निवेश सहित अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीन दिवसीय यात्रा पर मैक्सिको पहुंचे हैं।

विदेश मंत्री के रूप में जयशंकर की उत्तरी अमेरिकी देश की यह पहली यात्रा है।

मैक्सिकों के वित्त एवं सार्वजनिक ऋण मंत्री रोगेलियो रामिरेज़ डी ला ओ ने उनका स्वागत किया, जिनके साथ उन्होंने कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने के मैक्सिको के प्रयासों पर चर्चा की।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ मेरा स्वागत करने के लिए वित्त एवं सार्वजनिक ऋण मंत्री रोगेलियो रामिरेज़ डी ला ओ को धन्यवाद। कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने के मैक्सिको के प्रयासों पर उनके साथ चर्चा की।’’

मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ 41 साल बाद कोई भारतीय विदेश मंत्री यहां देश आया है।’’

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र के समापन के बाद जयशंकर मैक्सिको के विदेश मंत्री मार्सेलो एब्रार्ड के आमंत्रण पर अमेरिका से सीधे यहां पहुंचे हैं।

जयशंकर विश्व के अन्य नेताओं के साथ मेक्सिको की स्वतंत्रता के सुदृढीकरण की 200 वीं वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेंगे। साथ ही वह मेक्सिको के राष्ट्रपति मैनुएल लोपेज ओब्राडोर से भी मुलाकात करेंगे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, फिलहाल, मेक्सिको लातिन अमेरिका में भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है और 2021-22 के लिए भारत के साथ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) का अस्थायी सदस्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल