लाइव न्यूज़ :

‘ओमीक्रोन’ से निपटने के लिए और कदम उठाने के बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी : सिंगापुर

By भाषा | Updated: December 2, 2021 12:13 IST

Open in App

सिंगापुर, दो दिसंबर सिंगापुर ने कहा है कि कोरोना वायरस के ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप से निपटने के लिए और कदम उठाने के बारे में अभी कुछ भी कहना ‘जल्दबाजी’ होगी, लेकिन जरूरत पड़ी तो यात्रा पर और सामाजिक रूप से लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध अधिक कारगर हो सकता है क्योंकि आगामी दिनों में देश में वायरस के नए स्वरूप के मामले सामने आने की आशंका बनी हुई है। यह जानकारी चैनल ‘न्यूज एशिया’ ने बृहस्पतिवार को चिकित्सा विशेषज्ञों के हवाले से दी।

सिंगापुर नेशनल यूनिवर्सिटी के सॉ स्वी हॉक स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ में एसोसिएट प्रोफेसर नताशा हॉवर्ड ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मौजूदा टीके वायरस के नए स्वरूप के खिलाफ कितने प्रभावी हैं, इसके मद्देनजर वायरस के प्रसार को रोकने में अब तक मददगार रहे प्रतिबंध सबसे प्रभावी होंगे।

नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में ली कोंग चियान स्कूल ऑफ मेडिसिन के एसोसिएट प्रोफेसर लुओ दहाई ने कहा, ‘‘यह तय करना मुश्किल है कि सिंगापुर और यहां के लोगों की सुरक्षा के लिए किस स्तर का प्रतिबंध उचित और प्रभावी होगा।’’

सिंगापुर के कोविड-19 बहु-मंत्रालय कार्य बल ने मंगलवार को कहा ‘‘यह वक्त की बात है।’’ कड़े उपायों के तहत सिंगापुर ने सभी यात्रियों के लिए जांच संबंधी मानकों को बढ़ाया है। लुओ ने कहा कि नए स्वरूप के बारे में कई सवालों का जवाब नहीं मिला है।

नेशनल यूनिवर्सिटी अस्पताल के प्रोफेसर डेल फिशर ने कहा कि सीमा बंद होने से कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन की शुरुआत धीमी होगी। हावर्ड ने कहा कि सीमाओं को बंद करना अब अधिक कारगर नहीं होगा क्योंकि वायरस का यह स्वरूप पहले ही कई देशों में पहुंच चुका है।

सिंगापुर में मंगलवार को वायरस से संक्रमण फैलने का खतरा उस वक्त पैदा हो गया जब सिडनी जा रहे जोहानिसबर्ग के दो यात्री चांगी हवाई अड्डे पर विमान में सवार हुए थे। ऑस्ट्रेलिया में न्यू साउथ वेल्स स्वास्थ्य मंत्रालय ने दोनों यात्रियों के कोविड-19 के नए स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि की।

इस बीच, सिंगापुर में बुधवार को कोविड​​​​-19 के 1324 नए मामले आए और संक्रमण से आठ लोगों की मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल