लाइव न्यूज़ :

"Chandrayaan-3 के लैंडिंग कार्यक्रम का पाकिस्तान में भी प्रसारण हो, यह ऐतिहासिक क्षण है", पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 23, 2023 10:59 IST

पाकिस्तान के पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने अपने मुल्क की मीडिया से अपील की है कि वो भी भारत के चंद्रयान-3 लैंडिंग कार्यक्रम का प्रसारण करे। 

Open in App
ठळक मुद्देचंद्रयान-3 की सफलता के लिए पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भी कर रहा है दुआएंसूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने इसे लेकर अपने मुल्क की मीडिया से की अपीलपाकिस्तान की आवाम के लिए भी हो भारत के चंद्रयान-3 के लैंडिंग कार्यक्रम का सीधा प्रसारण  

इस्लामाबाद:भारत आज चंद्रयान-3 से अंतरिक्ष विज्ञान में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाला है। इसे लेकर न केवल देश बल्कि विदेशों में लोग भारत के इस अंतरिक्ष अभियान की सफलता के लिए कामना कर रहे हैं। इसी क्रम में अब खबर आ रही है कि हमारा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भी भारत की इस सफलता के लिए अपनी ओर से दुआएं कर रहा है।

जी हां, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्री रहे फवाद चौधरी ने अपने मुल्क की मीडिया से अपील की है कि वो भी भारत की तरक्की का गवाह बने और मुल्क में चंद्रयान-3 लैंडिंग कार्यक्रम का प्रसारण करे। 

पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि भारत के चंद्रयान-3 मिशन का सीध प्रसारण केवल भारत के लिए नहीं बल्कि पाकिस्तान की आवाम के लिए भी निहाय जरूरी है क्योंकि यह मिशन केवल भारत का नहीं है, बल्कि यह "मानव जाति के लिए बेहद अहम है। इसलिए चंद्रयान-3 के लैंडिंग कार्यक्रम को ऐतिहासिक मानना चाहिए और इसके लिए भारतीय वैज्ञानिकों को मुबारकबाद देनी चाहिए। 

फवाद ने बीते मंगलवार को एक्स पर साझा की गई एक पोस्ट में लिखा ,"पाक मीडिया को कल शाम 6:15 बजे चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग को लाइव दिखाना चाहिए। यह मानव जाति के लिए ऐतिहासिक क्षण है। इसके लिए विशेष रूप से भारत के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत मुबारकबाद।"

मालूम हो कि भारता का चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरकर इतिहास रचने की तैयारी में है। बुधवार शाम 6.04 बजे चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान  चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के स्पर्श करेगा।

14 जुलाई 2023 को इसरो द्वारा लॉन्च किया गया चंद्रयान-3 मिशन अब चंद्रमा पर कदम रखने के बेहद करीब है। मून मिशन चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग के लिए न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में अलग-अलग धर्मों से संबद्ध लोग प्रार्थनाएं कर रहे हैं।

चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर सारी धार्मिक सीमाएं टूट चुकी हैं। हिंदू-मुस्लिम तथा अन्य धर्मों से जुड़े लोग प्रार्थनाएं कर रहे हैं, वे धार्मिक अनुष्ठान कर रहे हैं और विविध अनुष्ठानों में शामिल हो रहे हैं। देश के सभी कोनों से लोग सामूहिक रूप से उत्सुकता से अपनी सांसें रोक रहे हैं।

लैंडिंग ऑपरेशन का सीधा प्रसारण बुधवार शाम 5:20 बजे भारतीय समयानुसार शुरू होगा। लैंडिंग की लाइव गतिविधियां इसरो की वेबसाइट, इसके यूट्यूब चैनल, फेसबुक और सार्वजनिक प्रसारक डीडी नेशनल टीवी पर शाम 5:27 बजे से  होंगे।

भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस और चीन के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश होगा, लेकिन इसके साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला भी दुनिया का एकमात्र देश होगा।

टॅग्स :चंद्रयान-3भारतपाकिस्तानFawad Chaudharyइसरो
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

विश्व अधिक खबरें

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया