लाइव न्यूज़ :

ISSF World Cup: भारत को चौथा स्वर्ण?, अब तक झोली में 6, पदक तालिका में भारत ने चीन को पछाड़ा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 9, 2025 18:09 IST

पेरिस ओलंपिक में भाग ले चुके विजयवीर सिद्धू ने यहां पुरुषों की 25 मीटर रैपिड-फायर पिस्टल स्पर्धा में बुधवार को यहां शीर्ष स्थान हासिल कर आईएसएसएफ विश्व कप में भारत को चौथा स्वर्ण पदक दिलाया।

Open in App
ठळक मुद्देविजयवीर ने कम स्कोर वाले लेकिन रोमांचक फाइनल में 29 अंक हासिल किए।इटली के अनुभवी रिकार्डो माजेटी को पीछे छोड़ा। चीन के 19 साल के निशानेबाज यांग युहाओ ने कांस्य पदक जीता।

ब्यूनस आयर्सः सुरुचि इंदर सिंह ने अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में सीजन के पहले ISSF विश्व कप में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीतकर चीन को हरा दिया। इस बीच, पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में विजयवीर सिद्धू ने एक और स्वर्ण पदक जीतकर चीन के पदक तालिका को पीछे छोड़ दिया। पेरिस ओलंपिक में भाग ले चुके विजयवीर सिद्धू ने यहां पुरुषों की 25 मीटर रैपिड-फायर पिस्टल स्पर्धा में बुधवार को यहां शीर्ष स्थान हासिल कर आईएसएसएफ विश्व कप में भारत को चौथा स्वर्ण पदक दिलाया। विजयवीर ने कम स्कोर वाले लेकिन रोमांचक फाइनल में 29 अंक हासिल किए।

उन्होंने इटली के अनुभवी रिकार्डो माजेटी को पीछे छोड़ा। माजेटी पांच रैपिड-फायर की आठ सीरीज के बाद एक अंक से चूक गए। चीन के 19 साल के निशानेबाज यांग युहाओ ने कांस्य पदक जीता। विजयवीर ने स्वर्ण पदक जीतने के बाद कहा, ‘‘ मैंने गुरप्रीत सर, अनीश और अन्य लोगों के साथ पहले भी कई फाइनल खेले हैं। इसमें राष्ट्रीय, ट्रायल आदि शामिल हैं और मैंने इन सब में अच्छा प्रदर्शन किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए आज मैंने खुद से कहा कि मुझे वही करना है जो मैं वहां करता हूं। यानी मुझे यह महसूस करना है कि मैं यहां भी दिल्ली जैसा प्रदर्शन कर सकता हूं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मैं वैसा ही महसूस करूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मेरा ध्यान उन चीजों को नियंत्रित करना था जो मेरी पहुंच में है और यह काम कर गया।’’

माजेटी ने तेज हवाओं के बीच पहले 20 में से 14 निशाने लगाकर मजबूत शुरुआत की, जबकि विजयवीर पहले एलिमिनेशन चरण में एक अंक से पीछे थे, जिसके बाद सेमिनिखिन पहले ही बाहर हो गए। भारतीय खिलाड़ी के लिए पहली सीरीज मुश्किल रही थी। उन्होंने इनमें सिर्फ एक सटीक निशाना लगाया।

उन्होंने इसके बाद सेंटर के करीब तीन निशाने लगाये और पांचवीं सीरीज में सटीक निशाने के साथ बढ़त कायम कर ली। विजयवीर ने छठी सीरीज में इटली की खिलाड़ी की बराबरी की। इसके साथ ही दोंनो खिलाड़ियों का पदक पक्का हो गया।   इस बीच कांस्य के मुकाबले में ई यांग ने शूटआउट में चिरयुकिन को शिकस्त दी।

विजयवीर और माजेटी ने सातवें चरण में भी बराबर निशाने लगाये। आठवीं और आखिरी सीरीज में माजेटी ने तीन सही निशाने लगाये जबकि विजयवीर ने चार निशाने के साथ आईएसएसएफ विश्व कप में अपना पहला पदक पक्का किया। इससे पहले मंगलवार को सुरुचि इंदर सिंह ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। भारत के अब चार स्वर्ण सहित छह पदक हो गए हैं।

 

टॅग्स :निशानेबाजीArgentina
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

कारोबारविश्व आंकड़ेः परमाणु ऊर्जा नहीं, अक्षय ऊर्जा का है भविष्य, सौर-पवन ऊर्जा में 793 गीगावॉट की वृद्धि

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल