लाइव न्यूज़ :

इजराइल के प्रधानमंत्री रविवार को यूएई की पहली आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे

By भाषा | Updated: December 12, 2021 17:55 IST

Open in App

यरुशलम, 12 दिसंबर (एपी) इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने घोषणा की है कि वह रविवार को पहली आधिकारिक यात्रा पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जाएंगे। उनके मुताबिक यह ईरान के साथ परमाणु वार्ता की जद्दोजहद की पृष्ठभूमि में व्यापक क्षेत्रीय कूटनीति का हिस्सा है।

बेनेट एक दिन की अबू धाबी की यात्रा के दौरान यूएई के क्रॉउन प्रिंस (युवराज) मोहम्मद बिन जायद से मुलाकात करेंगे और यह इजराइल और उसके नए नेता दोनों के लिए मील का पत्थर है। इजराइल और यूएई ने अमेरिका के ट्रंप प्रशासन की मध्यस्थता में रिश्तों को सामान्य बनाने के लिए कथित अब्राहम संधि की थी। इसी तरह की संधि बहरीन, सूडान और मोरक्को के साथ की गई थी।

बेनेट के कार्यालय ने कहा कि वह बिन जायद के साथ बैठक के दौरान ‘‘आर्थिक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे, जिससे दोनों देशों की समृद्धि, कल्याण और स्थिरता को मजबूत करने में मदद मिलेगी।’’

बेनेट की यह यात्रा यूएई के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शेख तहनून बिन जायद अल नाहयान की तेहरान यात्रा के बाद हो रही है, जहां पर उन्होंने ईरान के नए कट्टरपंथी राष्ट्रपति इब्राहिम रियासी से तनाव कम करने की कोशिश के तहत मुलाकात की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल