लाइव न्यूज़ :

यूएई के साथ समझौता साबित करता है कि इजराइल को कब्जे की जमीन से पीछे हटने की जरूरत नहीं: नेतन्याहू

By भाषा | Updated: August 17, 2020 05:45 IST

अमेरिका की मध्यस्थता में हुए समझौते के तहत इजराइल को पश्चिमी तट के इलाकों पर कब्जा करने की अपनी विवादित योजना स्थगित करनी होगी, जिसकी फलस्तीन मांग कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देनेतन्याहू ने जोर देते हुए कहा है कि कब्जा करने की योजना अमेरिका के अनुरोध पर सिर्फ ‘‘अस्थायी रूप से स्थगित’’ की गई है। ज्यादातर अरब देशों की तरह यूएई भी लंबे समय तक इजराइल के साथ आधिकारिक राजनयिक संबंधों को खारिज करता रहा है। 

यरूशलम: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को कहा कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ पूर्ण राजनयिक संबंध स्थापित करने के लिये समझौते के होने से यह साबित होता है कि इजराइल को कब्जा किये गये जमीन से पीछे हटने की जरूरत नहीं है। हालांकि, अरब राष्ट्रों के साथ शांति कायम करने और संबंधों को सामान्य बनाने के लिये फलस्तीनियों ने इसकी मांग की थी। उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को इजराइल और यूएई ने पूर्ण राजनयिक संबंध स्थापित करने की घोषणा की। 

अमेरिका की मध्यस्थता में हुए समझौते के तहत इजराइल को पश्चिमी तट के इलाकों पर कब्जा करने की अपनी विवादित योजना स्थगित करनी होगी, जिसकी फलस्तीन मांग कर रहा है। वहीं, नेतन्याहू ने जोर देते हुए कहा है कि कब्जा करने की योजना अमेरिका के अनुरोध पर सिर्फ ‘‘अस्थायी रूप से स्थगित’’ की गई है। ज्यादातर अरब देशों की तरह यूएई भी लंबे समय तक इजराइल के साथ आधिकारिक राजनयिक संबंधों को खारिज करता रहा है। 

उसका यह कहना रहा है कि शांति वार्ता में रियायत के बदले में ही मान्यता मिलेगी। हालांकि, इजराइल के साथ इसके समझौते ने लंबे समय के इस रवैये को बदल दिया। नेतन्याहू ने एक वीडियो बयान में कहा, ‘‘फलस्तीनियों और उनसे सहमति रखने वाले विश्व के कई अन्य के मुताबिक बस्तियों को उजाड़े और यरूशलम को विभाजित किये बिना और फलस्तीनियों की मांग को माने बगैर शांति स्थापित नहीं हो सकती । ’’ 

उन्होंने कहा कि शांति स्थापित करने के लिये यह अवधारणा अब दुनिया से खत्म हो चुकी है। दरअसल, फलस्तीनी पश्चिमी तट (वेस्ट बैंक), पूर्वी यरूशलम और गाजा पट्टी चाहते हैं। उनके लिये शांति स्थापित करने का आधार इन इलाकों से कब्जा खाली किया जाना है। इजराइल ने इन क्षेत्रों पर 1967 के पश्चिम एशिया युद्ध में कब्जा किया था, हालांकि उसने अपने सैनिक और गाजा से बसाये गये लोगों को 2005 में हटा लिया। फलस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास के प्रवक्ता नबील अबू रदेनेह ने कहा, ‘‘पूर्वी यरूशलम को राजधानी माने जाने के साथ फलस्तीनी मुल्क के आधार पर शांति स्थापित होनी चाहिए। यह अरब और अंतरराष्ट्रीय आम सहमति है तथा इसके अलावा किसी चीज का कोई महत्व नहीं है। ’’ 

यूएई, इजराइल के साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने वाला पहला अरब देश बन गया है और सामान्य संबंध स्थापित करने वाला केवल तीसरा अरब राष्ट्र है। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बृहस्पतिवार को घोषणा की थी कि संयुक्त अरब अमीरात और इजराइल पूर्ण राजनयिक संबंध स्थापित करने के लिए सहमत हुए हैं।

टॅग्स :इजराइलबेंजामिन नेतन्याहूअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट