लाइव न्यूज़ :

इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने यूएई की यात्रा को बताया 'बेहद आशावादी'

By भाषा | Updated: December 14, 2021 01:27 IST

Open in App

यरूशलम, 13 दिसंबर (एपी) इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने सोमवार को कहा कि वह संयुक्त अरब अमीरात की दो दिवसीय यात्रा करके स्वदेश लौट रहे हैं और यह यात्रा ''बेहद आशावादी'' रही है।

पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात समेत खाड़ी के कुछ देशों ने इजराइल के साथ संबंध स्थापित किये थे, जिसके बाद इजराइल के किसी नेता की किसी खाड़ी देश की यह पहली यात्रा थी।

बेनेट की यह यात्रा दुनिया के शक्तिशाली देशों और उसके स्थानीय प्रतिद्वंद्वी ईरान के बीच परमाणु समझौते को लेकर जारी वार्ता के दौरान हुई है। इजराइल ईरान को प्रतिद्वंद्वी मानता है और विएना में उसके परमाणु करार को लेकर जारी वार्ता का विरोध करता रहा है।

बेनेट के कार्यालय ने सोमवार को कहा कि उन्होंने अबू धाबी के शक्तिशाली क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ बैठक की, जो लगभग चार घंटे तक चली। इस दौरान आधे समय दोनों नेताओं ने आमने-सामने वार्ता की।

दोनों देशों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि यह यात्रा संबंधों और साझेदारी के लिहाज से एक और मील का पत्थर साबित हुई।

बयान में कहा गया है कि उन्होंने व्यापार, प्रौद्योगिकी, पर्यावरण और पर्यटन सहित सहयोग के कई क्षेत्रों पर चर्चा की। साथ ही एक संयुक्त अनुसंधान एवं विकास कोष का गठन किया। हालांकि इसमें इजराइल के दो महत्वपूर्ण मुद्दों-फलस्तीन के साथ इजराइल का विवाद और ईरान के परमाणु कार्यक्रम- का कोई जिक्र नहीं किया गया।

यूएई से रवाना होने से पहले बेनेट ने कहा, ''मैं इस आशा के साथ वापस इजराइल लौट रहा हूं कि यह संबंध एक मिसाल कायम कर सकता है कि हम पश्चिम एशिया में शांति कैसे स्थापित कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल