लाइव न्यूज़ :

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को अचेत होने के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 16, 2023 08:41 IST

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की बीते शनिवार शाम अचानक तबियत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें राजधानी तेल अवीव के रामत गान में शीबा मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया।

Open in App
ठळक मुद्देइजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की बीते शनिवार शाम अचानक तबियत खराब हो गईउसके बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को रामत गान में शीबा मेडिकल सेंटर में भर्ती करायाबताया जा रहा है कि गर्मी के कारण उनके शरीर में पानी की कमी हो गई थी और वो बेहोश हो गये थे

यरूशलम: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की बीते शनिवार शाम अचानक तबियत खराब हो गई। खबरों के मुताबिक पीएम नेतन्याहू इज़राइल के उत्तर में स्थित कैसरिया में अपने आवास पर अचानक बेहोश हो गये। जिसे बाद उनके सुरक्षाकर्मी उन्हें आनन-फानन में लेकर रामत गान पहुंंचे, जहां उन्हें शीबा मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया।

73 साल के पीएम नेतन्याहू के स्वास्थ्य के संबंध में मिली प्रारंभिक खबरों के अनुसार भारी गर्मी के कारण उनके शरीर में पानी की कमी हो गई, जिस कारण वो अपने आवास पर बेहोश हो गये। नेतन्याहू कैसरिया स्थित आवास पर छुट्टी मनाने के लिए गये हुए थे। हालांकि इजरायली प्रशासन ने उनके स्वस्थ्य होने की पुष्टि करते हुए बताया कि वो ठीक हैं और रात भर अस्पताल में ही रहेंग।

अस्पताल में भर्ती होने के बाद पीएम नेतन्याहू ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "मैंने शुक्रवार की छुट्टी गैलिली सागर में 38 सेल्सियस (100.4 फ़ारेनहाइट) तापमान के बीच मनाई। भगवान का शुक्र है कि मैं अब वास्तव में अच्छा महसूस कर रहा हूं।"

इसके साथ ही प्रधामंत्री नेतन्याहू ने इजराइल की जनता से अपील करते हुए कहा, "मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि कड़ी धूप में कम से कम समय बिताएं, अधिक से अधिक पानी पिएं। उम्मीद करता हूं कि हम सभी का नया सप्ताह अच्छा बीतेगा।"

वहीं प्रधानमंत्री नेतन्याहू के दफ्तर की ओर से इस संबंध में दी गई जानकारी के अनुसार उन्हें "हल्के चक्कर" की शिकायत के बाद डॉक्टरों की सिफारिश पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्वास्थ्य रिपोर्ट में कहा गया कि भारी गर्मी के कारण उनके शरीर में पानी की कमी हो गई थी। जिसके कारण उन्हें परेशानी हुई। अस्पताल में उनका नियमित परीक्षण चल रहा है।

इसके साथ ही इज़रायली मीडिया ने कहा कि पीएम को भारी सुरक्षा के बीच तेल अवीव के शीबा मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया। जब वो अस्पताल में दाखिल हुए तो पूरी तरह से सचेत थे और खुद चलकर आपातकालीन कक्ष  की ओर गये। रिपोर्ट में कहा गया है कि वो पूरी तरह से ठीक हैं और फिलहाल इजराइल की सरकार उनकी जगह किसी अन्य विकल्प की तलाश नहीं कर रही है।

प्रधानमंत्री नेतन्याहू के कार्यालय ने भी बयान जारी करते हुए कहा कि रविवार की निर्धारित कैबिनेट बैठक सोमवार को होगी औफ पीएम खुद उसमें मौजूद रहेंगे। विपक्षी नेता यायर लैपिड ने भी पीएम के स्वास्थ्य के प्रति चिंता जाहिर करते हुए कहा, "मैं प्रधानमंत्री नेतन्याहू के पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"

वहीं अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता ने भी इस संबंध में टिप्पणी करते हुए कहा: "अमेरिका इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है।"

टॅग्स :बेंजामिन नेतन्याहूइजराइलयरुशलम
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वइजरायली हमलों में मारा गया 7 अक्टूबर के हमले का 'रचयिता' हमास की आर्म्ड विंग का चीफ

विश्वमिडिल-ईस्ट तनावः युद्धविराम को 45 दिनों के लिए बढ़ाने पर सहमत इजराइल-लेबनान, अमेरिका ने कहा-2-3 जून को और बातचीत होगी

विश्वट्रंप ने ईरान को दोबारा हमले की दी धमकी, तेहरान के 14 पॉइंट वाले प्रस्ताव पर हो रहा विचार

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा