लाइव न्यूज़ :

इजराइली विशेषज्ञों ने प्राचीन यहूदी धार्मिक पांडुलिपियों का पता लगाया

By भाषा | Updated: March 16, 2021 16:06 IST

Open in App

यरूशलम, 16 मार्च (एपी) इजराइली पुरातत्व विज्ञानियों ने एक रेगिस्तानी गुफा में दर्जनों प्राचीन यहूदी धार्मिक पांडुलिपियों के अंश की खोज करने की मंगलवार को घोषणा की।

माना जाता है कि करीब 1900 साल पहले रोम के खिलाफ हुए यहूदी विद्रोह के दौरान इन्हें छिपाया गया था।

प्राचीन वस्तु प्राधिकार के मुताबिक इन पांडुलिपियों पर बाइबिल संबंधी यूनानी भाषा में शब्द लिखे हुए हैं। रेडियो कार्बन पद्धति से इसके दूसरी सदी के होने का पता चला है।

यरूशलम के दक्षिणी हिस्से में स्थित रेगिस्तान में पुरातात्विक खुदाई के दौरान पिछले 60 साल में मिली यह प्रथम पांडुलिपियां हैं।

समझा जाता है कि यह ‘द केव ऑफ हॉरर’ (खौफनाक गुफा) स्थल पर पाये गये चर्म पत्र लेखों से संबद्ध है। उन पर 40 लोगों के नाम दर्ज हैं, जिनके नर कंकाल 1960 के दशक के दौरान खुदाई में मिले थे।

यह गुफा यरूशलम के दक्षिण में स्थित जूडियन रेगिस्तान के खड्ड में स्थित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल