लाइव न्यूज़ :

इजरायली राजदूत ने कहा- "यही वक्त है जब भारत हमास संगठन को आतंकवादी सूची में शामिल करें"

By आकाश चौरसिया | Updated: October 29, 2023 11:34 IST

केरला में फिलिस्तीन के समर्थन में एक रैली का आयोजन हुआ था। इस रैली में हमास प्रमुख खालीद मार्शल ने वर्चुअली जुड़कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। 

Open in App
ठळक मुद्देकेरला में फिलिस्तीन के समर्थन में रैली का आयोजन हुआरैली में वर्चुअली जुड़ा पूर्व हमास प्रमुख खालीद मार्शलइस बात पर इजरायली राजनयिक ने कड़ी आपत्ति जाहिक की है

नई दिल्ली: इजरायली राजदूत नाओर गिलोन ने हाल में केरला में फिलिस्तीन के समर्थन में हुई रैली पर आपत्ति जाहिर की। फिर, उन्होंने कहा कि रैली में वर्चुअली जुड़े हमास चीफ खालीद मार्शल और गाजा को पूरी तरह से भारतीय आतंकवादी सूची में शामिल करने की बात रखी है। 

असल में केरला में फिलिस्तीन के समर्थन में एक रैली का आयोजन हुआ था। इस रैली में हमास प्रमुख खालीद मार्शल ने वर्चुअली जुड़कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। 

वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इजरायली राजदूत नाओर गिलोन ने कहा, अविश्वनीय! कतर से वर्चुअली जुड़े हमास आतंकवादी खालीद मार्शल ने इस इवेंट में नारा दिया 'बुलडोजर से हिंदुत्व और रंगभेदी यहूदीवाद को उखाड़ फेंको' की। 

उन्होंने आगे कहा, मार्शल ने इवेंट में बोला है कि अपना गुस्सा सड़कों पर जाहिर करो और जिहाद के लिए तैयार रहो, हमास को आर्थिक मदद भेजो, फिलिस्तीन का एजेंडा सोशल मीडिया पर सेट करो। इन बातों पर राजनायिक ने गुस्सा जाहिर कर साफ केंद्र सरकार से कहा कि हमास को आईएसआईएस की तरह भारत की आतंकवादियों की सूची में शामिल करना चाहिए। 

जमात-ए-इस्लामी के युवा संगठन एकजुटता युवा आंदोलन द्वारा केरला में यह प्रोग्राम कराया गया है। इसमें मार्शल वर्चुअली जुड़े थे।  वहीं, भाजपा की केरला यूनिट के उपाध्यक्ष वीटी रीमा ने इस पूरे प्रकरण पर कहा, "धर्मनिरपेक्ष भारत में इस्लामिक आतंकवादी के ग्रुप ने बताया दिया कि उनकी असली मानसिकता क्या है।" 

वहीं, भाजपा केरला अध्यक्ष के सुरेंद्रम ने केरल में एलडीएफ सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा इस तरह का इवेंट अस्वीकार है।

टॅग्स :HamasभारतकेरलKerala
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?