लाइव न्यूज़ :

इजराइल फलस्तीनियों के लिए कोविड-19 टीके की 10 लाख खुराक भेजेगा

By भाषा | Updated: June 18, 2021 17:27 IST

Open in App

यरुशलम, 18 जून (एपी) इजराइल ने शुक्रवार को कहा कि वह कोविड-19 टीके की करीब 10 लाख खुराक जिनके इस्तेमाल की अंतिम तारीख जल्द खत्म होने वाली है, फलस्तीन प्राधिकरण (पीए) को हस्तांतरित करेगा। इसके बदले में फलस्तीन इस साल मिलने वाली टीके की इतनी ही खुराक इजराइल को वापस करेगा।

इजराइल अपनी आबादी के 85 प्रतिशत वयस्कों का टीकाकरण कर पांबदियों को हटा चुका है, लेकिन टीके की खुराक पश्चिमी तट और गाजा में रह रहे 45 लाख फलस्तीनियों से साझा नहीं करने पर आलोचना का सामना कर रहा है।

इस समझौते की घोषणा इजराइल की नयी सरकार ने की जिसने रविवार को ही सत्ता संभाली थी। इजराइली सरकार ने कहा कि वह फाइजर टीके की खुराक पीए को हस्तांतरित करेगी जिनके इस्तेमाल की मियाद (एक्सपायरी डेट) जल्द समाप्त हो रही है। इसके बदले में पीए इतनी ही संख्या में टीके की खुराक सितंबर या अक्टूबर में दवा कंपनियों से मिलने पर इजराइल को हस्तांतरित करेगा।

इजराइल ने दुनिया के सबसे सफल टीकाकरण अभियान को अंजाम दिया है और अब वहां स्कूल और कारोबार पूरी तरह से खुल गए हैं। इस सप्ताह अधिकारियों ने यहां सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनने की भी अनिवार्यता समाप्त कर दी जो कोविड-19 की वजह से लागू आखिरी पाबंदी थी।

अधिकार समूहों का कहना है कि इजराइल ने इलाके पर कब्जा किया है और इसलिए फलस्तीनियों को टीका मुहैया कराने की जिम्मेदारी उसकी है। हालांकि, इजराइल ने इस तरह की जिम्मेदारी से इनकार करते हुए वर्ष 1990 में फलस्तीन के साथ हुए अंतरित शांति समझौते को रेखांकित किया है।

समझौते के तहत पीए को पश्चिमी तट पर सीमित स्वायत्ता होगी और वह स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जिम्मेदार होगा। गाजा पर इस्लामिक चरमपंथी समूह हमास का शासन है जिसे इजराइल और पश्चिमी देश आतंकवादी संगठन मानते हैं।

पीए ने कहा कि वह अपने स्तर पर निजी कंपनियों से और विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जरूरतमंद देशों को टीके की आपूर्ति करने के लिए बनाई योजना के तहत खुराक प्राप्त करने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, अब तक स्पष्ट नहीं है कि इजराइल फाइजर टीके की खुराक डब्ल्यूएचओ की योजना कोवैक्स के तहत देगा या अलग समझौते के तहत।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब