लाइव न्यूज़ :

इजरायल ने सीरिया की राजधानी में की स्ट्राइक, ईरानी-सीरियाई लीडर कर रहे थे बैठक, 5 की गई जान

By आकाश चौरसिया | Updated: January 20, 2024 15:59 IST

इजरायल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क में स्ट्राइक कर दी है। इस हमले में परिसर में 5 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। खबरों की मानें तो इस बिल्डिंग में ईरान और सीरिया के लीडर इजरायल-हमास से उत्पन्न हुए मध्य एशिया टेंशन को लेकर बैठक कर रहे थे। 

Open in App
ठळक मुद्देइजरायल ने सीरिया में की स्ट्राइक हमले के शिकार हुए परिसर में ईरानी और सीरियाई लीडर कर रहे थे बैठकइस हमले में 5 लोगों के मारे जानी की पुष्टि हुई है

नई दिल्ली: इजरायल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क में स्ट्राइक कर दी है। इस हमले में परिसर में 5 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। खबरों की मानें तो इस बिल्डिंग में ईरान और सीरिया के लीडर इजरायल-हमास से उत्पन्न हुए मध्य एशिया टेंशन को लेकर बैठक कर रहे थे। 

इजरायल ने चार मंजिला परिसर पर स्ट्राइक की है, इस हमले में 5 लोगों के मारे जानी की पुष्टि हुई है। एएफपी को मानवाधिकारों के लिए सीरियाई रिसर्च ने बताया कि हमले का शिकार हुआ परिसर पूरी तरह से तहस-नहस हो गया है। 

इस स्थिति को मॉनिटर कर रहे मानवाधिकारों के लिए सीरियाई रिसर्च ने कहा कि सीरिया के अंदरुनी नेटवर्क का इस्तेमाल कर लक्षित टारगेट पर हमला किया है। गौर करने वाली बात यह है कि यह क्षेत्र के हिसाब से बेहद सुरक्षित है। यहां पर ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) और ईरान समर्थक फिलिस्तीनी गुटों के नेताओं का घर है। इस रिसर्च डिपार्टमेंट के निदेशक रामी अब्देल रहमान ने कहा, "वे निश्चित रूप से उन समूहों के वरिष्ठ सदस्यों को निशाना बना रहे थे"।

यह स्ट्राइक सुबह के समय हुई, इस बात की जानकारी साना न्यूज एजेंसी ने दी है। एजेंसी ने बताया कि यह हमला इजरायल ने दमिश्क की पास के इलाके माजेह में एक आवासीय इमारत को निशाना बनाकर किया गया।  

माजेह क्षेत्र में यूनाइटेड नेशन का हेडक्वार्टर और अधिकारियों का घर भी है, इसके साथ ही कई देशों के राजदूत भी रहते है और सीरिया के कई प्रसिद्ध होटल भी यहीं है। वहीं, एपी ने बताया कि इजरायली मिसाइल में परिसर तो ढह गई है और करीब 10 लोगों के मारे जाने की आशंका जाहिर की है।

पिछले साल 7 अक्टूबर को इजराइल और हमास के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से ये हमले तेज हो गए हैं। हाल के महीनों में दक्षिणी लेबनान में इज़राइल और हिजबुल्लाह के बीच नियमित रूप से सीमा पार से गोलीबारी देखी गई है। हालांकि, इजराइल ने इन हमलों पर कोई टिप्पणी नहीं की है। इस महीने की शुरुआत में इजराइल द्वारा किए गए हमले में बेरूत में हमास के शीर्ष कमांडर सालेह अरौरी की मौत हो गई थी।

टॅग्स :इजराइलसीरियाईरानHamas
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वइजरायली हमलों में मारा गया 7 अक्टूबर के हमले का 'रचयिता' हमास की आर्म्ड विंग का चीफ

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो