लाइव न्यूज़ :

यरूशलम में यहूदी पूजास्थल पर हमले में 7 लोगों की मौत के बाद बढ़ा तनाव, फिलिस्तीन के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी

By भाषा | Updated: January 29, 2023 11:07 IST

पूर्वी यरूशलम के एक उपासना स्थल के बाहर गोलीबारी में कल सात लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद से तनाव इलाके में एक बार फिर बढ़ा हुआ है।

Open in App

यरूशलम: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू ने कब्जे वाले पश्चिमी तट पर यहूदी बस्तियों को मजबूत करने की योजना के साथ-साथ फलस्तीनियों के खिलाफ कई दंडात्मक कदमों की घोषणा की है। उन्होंने गोलीबारी की दो घटनाओं में सात इजराइलियों के मारे जाने और पांच अन्य के घायल होने के बाद यह कदम उठाया है। शनिवार की उनकी इस घोषणा के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की अगले सप्ताह की यात्रा पर संशय के बादल मंडराने लगे हैं तथा इस क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका पैदा हो गई है।

जनवरी 2023 हाल के वर्षों में पश्चिमी तट और पूर्वी यरूशलम में सबसे खूनी महीनों में एक रहा है। सुरक्षा मामलों पर नेतान्याहू की मंत्रिमंडलीय समिति ने गोलीबारी की दो घटनाओं के मद्देनजर सरकार के दंडात्मक कदमों को मंजूरी दी है। इनमें से एक हमला शुक्रवार रात को हुआ था, जब पूर्वी यरूशलम के एक उपासना स्थल के बाहर गोलीबारी में सात लोगों की जान चली गई थी।

नेतान्याहू के कार्यालय ने बताया कि इस समिति ने हमलावरों के मकानों को ध्वस्त करने से पहले उन्हें सील करने को मंजूरी दी। सरकार ने हमलावरों के परिवारों को हासिल सामाजिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य लाभ रद्द करने, इजराइलियों के लिए हथियार प्राप्त करने की प्रक्रिया को आसान बनाने तथा अवैध हथियारों को जब्त करने के प्रयासों में तेजी लाने की भी योजना बनाई है।

अमेरिका ने इजराइल के इन कदमों पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अमेरिका के बाइडन प्रशासन ने गोलीबारी की निंदा की है, लेकिन वह पूर्वी यरूशलम और पश्चिम तट पर यहूदी बस्तियों के निर्माण के खिलाफ है।

टॅग्स :इजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वलेबनान में ब्लास्ट की चपेट में आए UN के शांति सैनिक, 2 की मौत; भारत ने की हमले की निंदा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल