लाइव न्यूज़ :

सीरिया की राजधानी दमिश्क के पास इजराइल ने किया मिसाइल हमला : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: March 1, 2021 08:42 IST

Open in App

दमिश्क, एक मार्च (एपी) इजराइल के मिसाइल हमलों के जवाब में सीरियाई वायु सेना रविवार रात राजधानी दमिश्क और दक्षिण उपनगरीय इलाकों में सक्रिय रही। हालांकि हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सरकारी मीडिया ने इसकी जानकारी दी।

सरकारी टीवी ने एक अज्ञात सैन्य अधिकारी के हवाले से बताया कि अधिकतर इजराइली मिसाइलों को दमिश्क के पास उनके निशाने तक पहुंचने से पहले ही गिरा दिया गया।

इजराइल ने बीते कई वर्षों में सीरिया में ईरान से जुड़े सैन्य ठिकानों पर सैकड़ों हमले किये हैं, लेकिन दुर्लभ ही इसकी कभी जिम्मेदारी ली या इन अभियानों के बारे में बात की है।

यह हमला ऐसे वक्त में हुआ है जब अमेरिका ने बृहस्पतिवार को सीरिया में इराकी सीमा के पास ईरान-समर्थित मिलिशिया संगठनों के ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए थे।

अमेरिका ने कहा था कि यह हमला इस महीने की शुरुआत में इराक में रॉकेट हमले का जबाब था, जिसमें एक असैन्य कॉन्ट्रैक्टर की मौत हो गयी थी और अमेरिकी सेवा से जुड़ा एक सदस्य तथा गठबंधन सेना से संबंधित अन्य लोग घायल हो गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल