लाइव न्यूज़ :

आतंकवादियों के रॉकेट दागने के बाद इजराइल ने गाजा पट्टी पर हवाई हमले किए

By भाषा | Updated: December 26, 2020 08:42 IST

Open in App

गाजा सिटी, 26 दिसंबर (एपी) इजराइल की सेना ने कहा है कि फलस्तीनी आतंकवादियों द्वारा देश के दक्षिणी हिस्से की तरफ दो रॉकेट दागे जाने के बाद शनिवार तड़के गाजा पट्टी में कई स्थानों पर हवाई हमले किए।

इजराइल की सेना ने बताया कि हवाई हमलों में गाजा के आतंकवादी समूह हमास की रॉकेट निर्माण इकाई एवं प्रशिक्षण तथा सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। फलस्तीनी मीडिया में आई खबरों के अनुसार हवाई हमले पूर्वी गाजा शहर में हुए हालांकि इनमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

सेना के मुताबिक शुक्रवार को इजराइल के तटीय शहर अश्केलोन को निशाना बनाकर रॉकेट दागे गए थे जिन्हें रोक दिया गया। रॉकेट हमले की जिम्मेदारी फलस्तीन के किसी समूह ने नहीं ली है लेकिन इन हमलों से सीमा पर महीनों से जारी शांति जरूर भंग हो गई।

रॉकेट हमले तथा इजराइल के जवाबी हमले लगातार होते रहते हैं लेकिन हाल के महीनों में दोनों ही क्षेत्रों में कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के कारण इनमें कमी आई थी।

गाजा में 2007 से काबिज हमास और इजराइल के बीच अब तक तीन युद्ध हो चुके हैं और अनगिनत झड़पें भी हो चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल