लाइव न्यूज़ :

Israel–Hamas war: इजरायल ने हमास को दी आखिरी चेतावनी, एक हफ्ते का समय दिया, इसके बाद राफा में घुस सकती है सेना

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 4, 2024 12:56 IST

इजरायल हमास को पूरी तरह ख़त्म करने के लिए राफा में अंदर घुस कर हमला करना चाहता है। इजरायल चाहता है कि गाजा में हमास का कोई नामोनिशान न रहे।

Open in App
ठळक मुद्देइजरायल ने हमास को सीधी चेतावनी दी हैयुद्धविराम समझौते पर सहमत होने के लिए एक सप्ताह का समय दिया इसके बाद वह राफा सैन्य अभियान को आगे बढ़ाएगा

Israel–Hamas war: इजरायल ने बंधकों की रिहाई के लिए जारी युद्धविराम समझौते की चर्चा में हमास को सीधी चेतावनी दी है।  हमास को अपनी नवीनतम चेतावनी में इजरायल ने फिलिस्तीनी इस्लामी समूह को गाजा युद्धविराम समझौते पर सहमत होने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। साथ ही ये भी कहा है कि अगर इतने समय में हमास किसी निर्णय पर नहीं पहुंचा तो  वह राफा सैन्य अभियान को आगे बढ़ाएगा। 

ये जानकारी मिस्र के अधिकारियों ने शुक्रवार को द वॉल स्ट्रीट जर्नल को दी। मिस्र, कतर और अमेरिका के साथ मिलकर इजरायल और हमास के बीच मध्यस्थता करने और 7 अक्टूबर से जारी युद्ध को समाप्त करने के प्रयास में गाजा युद्धविराम के लिए एक समझौते पर पहुंचने के प्रयासों का नेतृत्व कर रहा है।

उत्तरी गाजा में बड़ी तबाही मचाने के बाद इजरायल अब दक्षिणी गाजा के शहर राफा में जमीनी अभियान शुरू करने की तैयारी में है। राफा में इस समय लगभग 12 लाख लोग शरण लिए हुए हैं। माना जाता है कि हमास ने राफा में ही बाकी बचे बंधकों को रखा हुआ है। हमास ने यह आश्वासन देने की मांग की है कि सभी बंधकों की रिहाई के बाद गाजा में इजराइल के लगभग सात महीने से जारी हमलों का पूर्ण अंत हो जाएगा और तबाह हुए क्षेत्र से उसके सैनिकों की वापसी हो जाएगी। वहीं, इजराइल ने केवल एक विस्तारित युद्ध विराम की पेशकश की है, और इसके समाप्त होने के बाद अपने आक्रमण फिर से शुरू करने का संकल्प जताया है। 

इजरायल हमास को पूरी तरह ख़त्म करने के लिए राफा में अंदर घुस कर हमला करना चाहता है। इजरायल चाहता है कि गाजा में हमास का कोई नामोनिशान न रहे। लेकिन यह फैसला इजरायल के लिए मुसीबत भी बन सकता है क्योंकि इससे इजरायल को मिल रहे अंतरराष्ट्रीय समर्थन में कमी आ सकती है। 

बता दें कि युद्ध 7 अक्टूबर को हमास आतंकवादियों द्वारा इज़रायल पर किए गए हमले के कारण शुरू हुआ था जिसमें 1,200 लोग मारे गए थे और 253 बंधक बनाए गए थे। इजरायल ने गाजा को नियंत्रित करने वाले हमास को खत्म करने की कसम खाई है। इस युद्ध के कारण 20 लाख से ज्यादा की आबादी विस्थापित हो चुकी है। 34,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं। 

टॅग्स :इजराइलHamasमिस्रबेंजामिन नेतन्याहूBenjamin Netanyahu
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल