लाइव न्यूज़ :

ईरान पर हमले के लिए आपात योजना की तैयारी कर रहा है इजरायल : अधिकारी

By भाषा | Updated: March 5, 2021 21:34 IST

Open in App

तेल अवीव, पांच मार्च (एपी) इजरायल के रक्षा मंत्री ने कहा कि ईरान अगर परमाणु तनाव के संकेत देता है तो उनका देश ईरानी ठिकानों पर हमले की आपात योजना बना रहा है। दोनों धुर विरोधियों के बीच बढ़ते तनाव के ये हालिया संकेत मिले हैं।

बेंजी गाट्ज ने अमेरिकी समाचार चैनल ‘फॉक्स न्यूज’ से कहा कि इजरायल अब भी अपनी योजनाओं पर काम कर रहा है लेकिन ‘‘फिलहाल सब कुछ हमारे हाथों में है।’’

उनका बयान तब आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ईरान और दुनिया की ताकतों के बीच 2015 में हुए परमाणु समझौते में फिर से शामिल होने पर विचार कर रहे हैं। ईरान के परमाणु कार्यक्रमों पर रोक लगाने के लिए यह समझौता हुआ था।

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2018 में अमेरिका को परमाणु समझौते से अलग कर लिया था और तेहरान पर प्रतिबंधों सहित कथित तौर पर अधिकतम दबाव बना दिया था।

इसके बाद ईरान ने यूरेनियम संवर्द्धन में बढ़ोतरी की है। संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी एजेंसी ने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा कि ईरान ने दुनिया के देशों के साथ हुए समझौते का उल्लंघन करते हुए नवंबर के बाद से संवर्द्धित यूरेनियम का भंडारण करीब तीन गुना बढ़ा लिया है।

इजरायल ने परमाणु समझौते का काफी विरोध किया। साथ ही धुर विरोधी इजरायल और ईरान के बीच तनाव भी बढ़ गया है। पिछले हफ्ते इजरायल का मालवाहक पोत एमएस हेलियोस रे होरमुज की खाड़ी में रहस्यमयी विस्फोट में क्षतिग्रस्त हो गया था। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पोत पर हमले के लिए ईरान पर आरोप लगाए थे। ईरान ने आरोपों से इंकार किया था।

‘फॉक्स न्यूज’ को बृहस्पतिवार को दिए साक्षात्कार में गांट्ज से यूरेनियम संवर्द्धन पर सवाल पूछे गए थे और पूछा गया था कि क्या जरूरत पड़ने पर इजरायल, ईरान के ठिकानों को निशाना बनाने की तैयारी कर रहा है।

गांट्ज ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर हमारी योजना है लेकिन हम उसमें लागातार सुधार जारी रखेंगे। ईरान का परमाणु संवर्द्धन कार्यक्रम जरूर रोका जाना चाहिए। अगर दुनिया के देश उन्हें पहले ही रोक देते हैं तो अच्छा है। लेकिन अगर नहीं रोकते हैं तो हमें खुद की रक्षा करनी चाहिए।’’

ईरान ने परमाणु हथियार बनाने की बात से इंकार किया है और उसका कहना है कि परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक