लाइव न्यूज़ :

Israel Hamas War: क्या इजराइल के समर्थन में अपनी सेना भी भेजेगा अमेरिका? जानिए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने क्या जवाब दिया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 30, 2023 14:53 IST

अमेरिका की स्थिति स्पष्ट करते हुए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने इस बात पर जोर दिया कि मौजूदा संघर्ष के बीच वाशिंगटन का इजरायल या गाजा में सेना भेजने का "बिल्कुल कोई इरादा नहीं" है।

Open in App
ठळक मुद्देवाशिंगटन का इजरायल या गाजा में सेना भेजने का "बिल्कुल कोई इरादा नहीं"अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने जवाब दियाहैरिस ने ये भी कहा कि वह नागरिकों की सुरक्षा की वकालत करते हुए इजरायल के अपनी रक्षा के अधिकार का भी समर्थन करती हैं

Israel Hamas War: इजराइल और हमास के बीच जारी जंग के बीच युद्ध क्षेत्र में अपने सैनिक भेजने के सवाल पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने जवाब दिया है।  इजरायल या गाजा में सेना भेजने के बारे में अमेरिका की स्थिति स्पष्ट करते हुए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने इस बात पर जोर दिया कि मौजूदा संघर्ष के बीच वाशिंगटन का इजरायल या गाजा में सेना भेजने का "बिल्कुल कोई इरादा नहीं" है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने ये भी कहा कि वह नागरिकों की सुरक्षा की वकालत करते हुए इजरायल के अपनी रक्षा के अधिकार का भी समर्थन करती हैं। 

इस बीच गाजा में इजराइल का अभियान तेज होता जा रहा है। इजराइली सेना और उसके बख्तरबंद वाहन सोमवार को उत्तरी गाजा पट्टी के और अंदरुनी इलाकों तक पहुंच गए जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र और चिकित्सा कर्मियों ने आगाह किया कि अस्पतालों के नजदीक हवाई हमले किए जा रहे हैं जहां हजारों घायलों के साथ ही हजारों फलस्तीनी नागरिकों ने शरण ली हुई है। जमीनी आक्रमण में यह तेजी तब आयी है जब एक दिन पहले खाद्य सामग्री, दवा और अन्य सामान लेकर 33 ट्रकों ने मिस्र से गाजा में प्रवेश किया। 

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जान गंवाने वाले फलस्तीनियों की संख्या 8,000 के पार चली गयी है जिनमें से ज्यादातर महिलाएं और नाबालिग हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि इजराइली सैनिक उत्तरी गाजा में अंदरुनी इलाकों तक घुस गए हैं। सेना द्वारा सोमवार को जारी वीडियो में बख्तरबंद वाहनों को इमारतों के बीच से गुजरते हुए और सैनिकों को एक मकान के भीतर कमान संभालते हुए देखा गया। अभी सटीक स्थान के बारे में नहीं पता चला है लेकिन शनिवार को सेना द्वारा जारी फुटेज में सैनिकों को गाजा की उत्तरी सीमा की बाड़बंदी के समीप सुनसान रेतीले स्थानों से गुजरते हुए देखा गया।

सेना ने सोमवार को कहा कि उसके सैनिकों ने रात भर में इमारतों और सुरंगों के भीतर से हमला करने वाले कई आतंकवादियों को मार गिराया और हवाई हमलों में एक इमारत को ध्वस्त कर दिया गया जिसका इस्तेमाल हमास कर रहा था। उसने कहा कि पिछले कुछ दिनों में उसने आतंकवादियों के 600 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया है जिसमें हथियार डिपो और टैंक रोधी मिसाइल लॉन्चिंग स्थल भी शामिल हैं।

टॅग्स :इजराइलHamasअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा