Israel Hamas War: इजरायली सेना ने मिस्र के साथ गाजा की पूरी सीमा पर नियंत्रण किया, हमले तेज, बमबारी जारी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 31, 2024 16:15 IST2024-05-31T16:13:29+5:302024-05-31T16:15:21+5:30

इज़राइल की सेना ने दक्षिण में अपना आक्रमण बढ़ा दिया है। इजरायली सेना ने मिस्र के साथ गाजा की पूरी सीमा पर नियंत्रण कर लिया है।

Israel Hamas War Israeli army takes control of Gaza entire border with Egypt | Israel Hamas War: इजरायली सेना ने मिस्र के साथ गाजा की पूरी सीमा पर नियंत्रण किया, हमले तेज, बमबारी जारी

फाइल फोटो

Highlightsइजरायली सेना ने मिस्र के साथ गाजा की पूरी सीमा पर नियंत्रण कियायह गलियारा पड़ोसी देश मिस्र की सीमा पर दक्षिणी गाजा शहर रफह के पास हैइस गलियारे से राफा से मिस्र को रास्ता जाता है

Israel Hamas Gaza War: गाजा पर इजरायली बमबारी जारी है। मध्य गाजा में शुक्रवार को हुए दो हवाई हमलों में कम से कम एक दर्जन लोग मारे गए। मृतकों में दो बच्चे और चार महिलाएं शामिल हैं। सीमावर्ती शहर राफा में दो इजरायली सैनिकों के मारे जाने की भी खबर है। इज़राइल की सेना ने दक्षिण में अपना आक्रमण बढ़ा दिया है। इजरायली सेना ने मिस्र के साथ गाजा की पूरी सीमा पर नियंत्रण कर लिया है। 

फिलाडेल्फी के नाम से जाना जाने वाला यह गलियारा पड़ोसी देश मिस्र की सीमा पर दक्षिणी गाजा शहर रफह के पास है। इस गलियारे पर नियंत्रण का संकेत है कि इजराइल ने दक्षिणी गाजा में अपना आक्रमण तेज कर दिया है। हाल में आम नागरिकों की हुई मौतों के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संयम बरतने की अपील की जा रही है। 

इससे पहले इजराइली सेना ने राफा सीमा मार्ग पर कब्जा कर लिया था, जो गाजा और मिस्र के बीच एकमात्र मार्ग है। यह गलियारा पूरी इजराइल-मिस्र सीमा के दोनों ओर एक बड़े असैन्यीकृत क्षेत्र का हिस्सा है। शांति समझौते के तहत, दोनों देशों को इस क्षेत्र में केवल सीमित संख्या में सैनिकों या सीमा रक्षकों को तैनात करने की अनुमति है। मिस्र और गाजा की सीमा पर स्थित यह गलियारा कुछ स्थानों पर करीब 100 मीटर चौड़ा है 14 किलोमीटर लंबा है। इस गलियारे से राफा से मिस्र को रास्ता जाता है।

इस बीच हमास ने कहा है कि अगर इजरायल अपने युद्ध और आक्रामकता को पूरी तरह रोक देता है तो वह  बंधकों/कैदियों के आदान-प्रदान समझौते सहित पूर्ण युद्धविराम समझौते के लिए  तैयार है। 

इस बीच ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने गाजा में युद्ध को लेकर अपने देश और इजराइल के बीच महीनों से जारी तनाव के बाद बुधवार को अपने राजदूत को वापस बुला लिया। ब्राजील के आधिकारिक राजपत्र में इस कदम की जानकारी दी गई है। इजराइल की तरफ से तत्काल कोई जवाब नहीं आया। लूला कई बार गाजा में इजराइल के आक्रमण की आलोचना कर चुके हैं। इस साल की शुरुआत में उन्होंने गाजा युद्ध की तुलना यहूदियों के नरसंहार से की थी।

Web Title: Israel Hamas War Israeli army takes control of Gaza entire border with Egypt

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे