लाइव न्यूज़ :

Israel-Hamas War: "इजरायल रमजान के दौरान नहीं करेगा गाजा पर हमला", अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 27, 2024 14:28 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि इज़रायल मुस्लिमों के पवित्र महीने रमज़ान में गाजा में सैन्य गतिविधियों को रोकने पर सहमत हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देइज़रायल मुस्लिमों के पवित्र महीने रमज़ान में गाजा में नहीं चलाएगा सैन्य गतिविधी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि इज़रायल रमजान के दौरान गाजा पर नहीं करेगा हमलाइजरायल को चुनौती दे रहा हमास भी रमजान के दौरान संघर्ष विराम के प्रस्ताव पर तैयार है

न्यूयॉर्क: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि इज़रायल मुस्लिमों के पवित्र महीने रमज़ान में गाजा में सैन्य गतिविधियों को रोकने के लिए सहमत हो गया है।

उन्होंने बताया कि इजरायल रमजान के महीने में गाजा पर हमला नहीं करने के लिए इसलिए तैयार हुआ है क्योंकि हमास भी संघर्ष विराम के उस मसौदा प्रस्ताव पर तैयार है, जिसमें लड़ाई पर रोकने और युद्ध कैदियों या बंधकों की अदला-बदली की शर्तें शामिल हैं।

पेरिस में संघर्षविराम वार्ता से जुड़े एक वरिष्ठ सूत्र ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि दोनों पक्षों से मिले मसौदा प्रस्ताव के मंजूरी के बाद गाजा में अस्पतालों और बेकरियों की मरम्मत के लिए हर दिन 500 सहायता ट्रकों को क्षतिग्रस्त क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति देगा, जो संघर्ष को समाप्त करने के लिए बीते हफ्तों में किये गये सबसे गंभीर प्रयास में से एक है।

जानकारी के मुताबिक रमजान के 10 मार्च की शाम से शुरू होने और 9 अप्रैल की शाम को समाप्त होने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस संबंध में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा, "रमजान आ रहा है और इजरायलियों द्वारा एक समझौता किया गया है कि वे रमजान के दौरान युद्ध गतिविधियों में शामिल नहीं होंगे। इसके साथ ही हमें सभी बंधकों को बाहर निकालने का समय मिलेगा।"

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि फिलिस्तीनियों की उच्च मृत्यु संख्या के कारण इज़रायल को अंतरराष्ट्रीय समर्थन खोने का जोखिम है। उन्होंने कहा कि इज़रायल ने हमास को नष्ट करने के लिए अपने अभियान को तेज करने से पहले गाजा के दक्षिण में राफा से फिलिस्तीनियों को निकालना संभावना को प्रतिबद्ध किया था।

राष्ट्रपति बाइडन की ओर से यह टिप्पणी सोमवार को दर्ज की गई और मंगलवार को उसका प्रसारण हुआ है। जिसमें उन्होंने कहा कि बंधकों को रिहा करते समय दोनों पक्षों के बीच युद्धविराम के लिए सैद्धांतिक रूप से एक समझौता हुआ था। अमेरिकी प्रमुख ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अगले सोमवार तक दोनों पक्षों की ओर से संघर्ष विराम का ऐलान हो जाएगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "बहुत सारे निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं और इज़रायल ने राफा में हमलों को धीमा कर दिया है। अस्थायी युद्धविराम फिलिस्तीनियों के लिए अपना राज्य बनाने की प्रक्रिया को तेजी प्रदान करेगा।"

टॅग्स :जो बाइडनइजराइलHamasअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वइजरायली हमलों में मारा गया 7 अक्टूबर के हमले का 'रचयिता' हमास की आर्म्ड विंग का चीफ

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा