लाइव न्यूज़ :

Israel–Hamas war: हिज्बुल्ला ने इजरायल पर कई रॉकेट दागे, सालेह अरूरी की मौत के बाद किया पलटवार, गाजा की हालत बेहद खराब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 6, 2024 20:28 IST

लेबनान के संगठन हिज्बुल्ला ने शनिवार को उत्तरी इजरायल की ओर दर्जनों रॉकेट दागे हैं। ये कार्रवाई इस सप्ताह की शुरुआत में राजधानी बेरूत में अपने सहयोगी समूह हमास के एक शीर्ष नेता की संभवतः इजरायल द्वारा हत्या किए जाने के बाद पलटवार करते हुए की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देहिज्बुल्ला ने शनिवार को उत्तरी इजरायल की ओर दर्जनों रॉकेट दागे मास के एक शीर्ष नेता की संभवतः इजरायल द्वारा हत्या किए जाने के बाद पलटवारहिज्बुल्ला ने शनिवार को कहा कि उसने माउंट मेरोन में वायु निगरानी अड्डे की ओर 62 रॉकेट दागे

Israel–Hamas war: लेबनान के संगठन हिज्बुल्ला ने शनिवार को उत्तरी इजरायल की ओर दर्जनों रॉकेट दागे हैं। ये कार्रवाई  इस सप्ताह की शुरुआत में राजधानी बेरूत में अपने सहयोगी समूह हमास के एक शीर्ष नेता की संभवतः इजरायल द्वारा हत्या किए जाने के बाद पलटवार करते हुए  की गई है। हिज्बुल्ला के नेता सैयद हसन नसरल्ला ने एक दिन पहले कहा था कि उनका समूह हमास के उप राजनीतिक नेता सालेह अरूरी की हत्या के मामले में पलटवार करेगा। 

नसरल्ला ने कहा था कि अगर हिज्बुल्ला ने अपने गढ़ दक्षिणी बेरूत में अरूरी की हत्या के सिलसिले में पलटवार नहीं किया तो सभी लेबनानी इजरायली हमले का शिकार हो सकते हैं। हिज्बुल्ला ने शनिवार को कहा कि उसने माउंट मेरोन में वायु निगरानी अड्डे की ओर 62 रॉकेट दागे, जो सीधे निशाने पर जाकर लगे। इजरायली सेना ने कहा कि करीब 40 रॉकेट मेरोन इलाके की ओर दागे गए, हालांकि उसने अड्डे का जिक्र नहीं किया। 

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन 14 सप्ताह से जारी इजराइल-हमास युद्ध को पूरे क्षेत्र में फैलने से रोकने के के मकसद से पश्चिम एशिया की यात्रा पर हैं। ब्लिंकन शनिवार को तुर्किये में हैं, जहां वह देश के राष्ट्रपति और विदेश मंत्री के साथ बैठक करेंगे। तीन महीने में ब्लिंकन की चौथी पश्चिम एशिया यात्रा है। गाजा में इजरायल के अभियानों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना बढ़ रही है। युद्ध को लेकर अमेरिका की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। लाल सागर, लेबनान, ईरान और सीरिया में हुए हालिया हमलों के बाद अमेरिका की चिंताओं में इजाफा हुआ है। 

उधर इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध के तीन महीने बाद गाजा की हालत बेहद खराब हो गई है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि गाजा के हालात इतने अधिक खराब हो गए हैं कि यह जगह अब रहने लायक नहीं बची है। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के अवर सचिव मार्टिन ग्रिफिथ्स ने शुक्रवार को यह बात कही और साथ ही चेतावनी दी कि गाजा में भुखमरी का खतरा मंडरा रहा है तथा वहां एक भीषण सार्वजनिक स्वास्थ्य आपदा की स्थिति पैदा हो सकती है। 

इजरायल-हमास युद्ध की वजह से गाजा की 23 लाख आबादी का 85 फीसदी हिस्सा विस्थापित हो चुका है। क्षेत्र का उत्तरी इलाका वीरान हो गया है। इजरायल के हवाई और जमीनी हमले बढ़ने के कारण दक्षिण में भी विस्थापन का खतरा बढ़ गया है। 

युद्ध में पहले ही 21,300 से अधिक फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो चुकी है और भीषण मानवीय संकट पैदा हो गया है, जिससे गाजा की एक चौथाई आबादी भुखमरी का सामना कर रही है। इजरायल में सात अक्टूबर के हमले में हमास ने करीब 1200 लोगों की हत्या करने के अलावा लगभग 240 लोगों का अपहरण कर लिया था। इजरायल ने तब तक लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया है जब तक कि हमास को गाजा में समाप्त नहीं कर दिया जाता और सत्ता से हटा नहीं दिया जाता तथा सभी बंधकों को मुक्त नहीं करा लिया जाता। इजरायल ने युद्धविराम की अंतरराष्ट्रीय अपील को यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि ऐसा करना हमास की जीत कहलाएगा।

टॅग्स :इजराइलHamasबेंजामिन नेतन्याहूBenjamin Netanyahu
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वलेबनान में ब्लास्ट की चपेट में आए UN के शांति सैनिक, 2 की मौत; भारत ने की हमले की निंदा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल