लाइव न्यूज़ :

इजराइल ने गाजा पट्टी पर कुछ प्रतिबंधों में ढील दी : फलस्तीनी अधिकारी

By भाषा | Updated: June 21, 2021 16:41 IST

Open in App

गाजा सिटी (गाजा पट्टी), 21 जून (एपी) इजराइल ने सोमवार को गाजा पट्टी पर कुछ प्रतिबंधों में ढील दी। फलस्तीनी अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मई में इजराइल और गाजा के हमास शासकों के बीच 11 दिनों तक चली लड़ाई के बाद संघर्ष विराम को लेकर खतरा पैदा हो गया था। अधिकारियों ने बताया कि 40 दिनों में पहली बार केरेम शालोम क्रॉसिंग से 11 ट्रकों के जरिये कपड़ों का निर्यात किया गया। इजराइल ने रविवार को कहा था कि वह गाजा से सीमित कृषि निर्यात की अनुमति देगा।

अधिकारियों के अनुसार गाजा के अंदर और बाहर मेल सेवाओं को फिर से शुरू करने की भी अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि इजराइल द्वारा लगाये गये अन्य प्रतिबंध जारी रहेंगे। इनमें गाजा के मछुआरों के लिए क्षेत्र पर प्रतिबंध, इजरायल या वेस्ट बैंक में इलाज कराने वाले चिकित्सा रोगियों की संख्या सीमित रखने और गाजा उद्योगों के लिए कच्चे माल पर प्रतिबंध शामिल हैं।

गौरतलब है कि इजराइल और हमास के बीच 21 मई को संघर्ष विराम पर सहमति बनी थी, जिसके बाद 11 दिन तक चले युद्ध पर विराम लग गया था। यह संघर्ष 10 मई को शुरू हुआ था जब गाजा में हमास चरमपंथियों ने यरुशलम की तरफ लंबी दूरी के रॉकेट दागे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल