लाइव न्यूज़ :

इजराइल ने कोविड-19 टीके की चौथी खुराक का परीक्षण शुरू किया

By भाषा | Updated: December 27, 2021 16:47 IST

Open in App

यरुशलम, 27 दिसंबर (एपी) इजराइल ने कोविड-19 से बचाव के लिए टीके की चौथी खुराक देने का परीक्षण शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि यह अपने तरह का पहला अध्ययन है।

राजधानी तेल अवीव के बाहरी इलाके में स्थित शिबा मेडिकल सेंटर में 150 चिकित्सा कर्मियों पर परीक्षण की शुरुआत हुई जिन्हें अगस्त में बूस्टर (तीसरी) खुराक लगी थी, उन्हें फाइजर/बायोनटेक टीके की चौथी खुराक दी जा रही है। कर्मियों को दी गई अतिरिक्त खुराक की जांच की गई और पाया गया कि उनके शरीर में एंटीबॉडी का स्तर कम है।

यह परीक्षण ऐसे समय शुरू हुआ है जब इजराइली अधिकारी देश की आबादी को दूसरी बूस्टर (चौथी खुराक) खुराक देने पर विचार कर रहे हैं क्योंकि ओमीक्रोन स्वरूप से देश से संक्रमण बढ़ रहा है।

शिबा चिकित्सा केंद्र में हृदय प्रतिरोपण विभाग के पूर्व निदेशक प्रोफेसर जैकब लावी ने कहा, ‘‘उम्मीद है कि हम साबित कर सकेंगे कि चौथी खुराक वास्तव में ओमीक्रोन से सुरक्षा मुहैया कराती है और इसकी बहुत जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल