लाइव न्यूज़ :

अल्जीरिया चुनाव में इस्लामी पार्टी ने जीत का दावा किया

By भाषा | Updated: June 14, 2021 09:21 IST

Open in App

अल्जीयर्स (अल्जीरिया), 14 जून (एपी) अल्जीरिया के संसदीय चुनाव में एक उदारवादी इस्लामी पार्टी ने जीत हासिल करने का दावा किया है हालांकि नतीजे अगले कुछ दिन तक आने की उम्मीद नहीं है।

उत्तर अफ्रीकी देश में चुनाव खत्म होने के 24 घंटे से भी कम समय में रविवार को मूवमेंट फॉर ए पीसफुल सोसाइटी के प्रमुख अब्देरजाक मकरी ने कहा कि ‘‘पार्टी कई क्षेत्रों और उससे बाहर भी बहुमत की ओर बढ़ रही है।’’ पार्टी प्रमुख मकरी ने ‘‘नतीजों को बदलने’’ के लिए फर्जीवाड़ा के प्रयास के आरोपों की निंदा की।

हालांकि पार्टी ने यह नहीं बताया कि वह किस आधार पर जीत का दावा कर रही है। अल्जीरिया के चुनाव प्राधिकार के प्रमुख ने शनिवार को कहा कि संसदीय चुनाव के लिए मतदान निराशाजनक रहा, जिसमें 2.4 लाख योग्य मतदाताओं में से एक तिहाई से भी कम मतदाताओं ने भाग लिया। मतदाताओं की कम भागीदारी चुनाव प्रणाली में उनकी अरूचि, बरबर क्षेत्र में लंबे समय तक विरोध और लोकतंत्र समर्थक मुहिम द्वारा चुनाव के बहिष्कार को दर्शाती है, इसी मुहिम की वजह से देश के लंबे समय तक राष्ट्रपति रहे अब्देलअजीज बुतेफ्लिका को 2019 में इस्तीफा देना पड़ा था।

चुनाव के लिए राष्ट्रीय स्वतंत्र प्राधिकरण के प्रमुख मोहम्मद चारफी ने बताया कि आधिकारिक रूप से नतीजे सामने आने में करीब चार दिन का समय लग सकता है। नयी प्रणाली के कारण 1,000 से अधिक निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए चुनाव लड़ने का मार्ग प्रशस्त हुआ। राष्ट्रपति अब्देलमादजिद तेबुने ने ‘नए अल्जीरिया’ के निर्माण की अपनी मुहिम के तहत नए चुनावी नियम बनाये हैं जिसमें ईमानदार युवाओं, महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट