लाइव न्यूज़ :

इस्लामिक स्टेट ने ली बगदाद में हुए दो आत्मघाती हमलों की जिम्मेदारी

By भाषा | Updated: January 22, 2021 19:51 IST

Open in App

बगदाद, 22 जनवरी (एपी) इराक की राजधानी बगदाद में हुए दो आत्मघाती हमलों की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है। हमले में कम से कम 32 लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं।

इस्लामिक स्टेट से जुड़ी एक वेबसाइट पर बृहस्पतिवार देर रात संगठन ने एक बयान में कहा कि हमले में ‘‘विधर्मी शियाओं’’ को निशाना बनाया गया था।

बृहस्पतिवार को राजधानी के भीड़ भरे बाजार में हुए दो आत्मघाती हमलों में कम से कम 32 लोगों की मौत हुई है जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

संयुक्त ऑपरेशंस कमान के प्रवक्ता मेजर जनरल तहसीन अल-खफाजी ने बताया था कि पहले आत्मघाती हमलावर ने भीड़ भरे बाजार में हमले से पहले चीख कर कहा कि वह बीमार है, इस कारण उसके आसपास काफी लोग एकत्र हो गए, फिर उसने विस्फोट किया। दूसरे हमलावर ने उसके तुरंत बाद स्वयं को बम से उड़ा लिया।

बगदाद के भीड़भाड़ वाले बाजार में करीब तीन साल में पहली बार आत्मघाती हमला हुआ है। इससे पहले 2018 में तत्कालीन प्रधानमंत्री हैदर अल-अबादी द्वारा आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट पर जीत की घोषणा किए जाने के बाद इसी इलाके में आत्मघाती हमला हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल