लाइव न्यूज़ :

इराक: शादी समारोह में खुशियों के बीच पसरा मातम; हॉल में लगी भीषण आग की चपेट में आए 100 से ज्यादा लोगों की मौत, कई घायल

By अंजली चौहान | Updated: September 27, 2023 09:41 IST

आग इराक के निनेवे प्रांत के हमदानिया इलाके में लगी, जो उत्तरी शहर मोसुल के ठीक बाहर एक ईसाई बहुल इलाका है।

Open in App
ठळक मुद्देइराक में शादी समारोह में लगी आगआग की चपेट में आने से 100 से ज्यादा लोगों की मौत 150 लोगों के घायल होने की खबर है

बगदाद: उत्तरी इराक में एक शादी समारोह में उस वक्त मातम पसर गया जब मैरिज हॉल में अचानक आग लग गई। भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया जिसकी चपेट में आकर करीब 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई वहीं, 150 से ज्यादा लोग घायल हैं।

स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को जानकारी साझा करते हुए कहा कि आग इराक के निनेवे प्रांत के हमदानिया इलाके में लगी। यह मुख्य रूप से ईसाई बहुल क्षेत्र है जो उत्तरी शहर मोसुल के ठीक बाहर है, जो राजधानी बगदाद से लगभग 335 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में है।

घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि मैरिज हॉल के भीतर सभी समारोह का लुत्फ उठा रहे है लेकिन अचानक से हॉल का मलबा भरभरा कर गिरने लगता है। लोगों के बीच जान बचाने के लिए अफरा-तफरी मच जाती है और कई लोगों इसमें घायल हो जाते हैं। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता सैफ अल-बद्र ने सरकारी इराकी समाचार एजेंसी के माध्यम से हताहतों की संख्या की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना से प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

वहीं, निनेवेह के प्रांतीय गवर्नर नजीम अल-जुबौरी ने कहा कि कुछ घायलों को क्षेत्रीय अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्होंने आगाह किया कि आग से अभी तक हताहतों की कोई अंतिम संख्या नहीं है, जिससे पता चलता है कि मरने वालों की संख्या अभी भी बढ़ सकती है।

इस बीच, आग लगने के कारण के बारे में तत्काल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन स्थानीय मीडिया की प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि कार्यक्रम स्थल पर आतिशबाजी के कारण आग लगी होगी। वेडिंग हॉल के बाहरी हिस्से को अत्यधिक ज्वलनशील आवरण से सजाया गया था जिसके कारण आग तेजी से फैल गई।

इराकी समाचार एजेंसी के हवाले से नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि विवाह हॉल के बाहरी हिस्से को अत्यधिक ज्वलनशील आवरण से सजाया गया था जो देश में अवैध था।

अधिकारियों ने कहा कि अत्यधिक ज्वलनशील, कम लागत वाली निर्माण सामग्री के उपयोग के परिणामस्वरूप आग लगने से हॉल के कुछ हिस्से ढह गए, जो आग लगने पर कुछ ही मिनटों में ढह जाते हैं।

टॅग्स :इराकआगअग्निकांडवेडिंग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

ज़रा हटकेEMI पर खरीदा iPhone-17, शादी में नाले में गिरा, देखें वीडियो

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा