लाइव न्यूज़ :

इराक: शिया अर्द्धसैनिक जवानों पर बम हमले में सात की मौत, 26 घायल

By भाषा | Updated: May 20, 2019 06:17 IST

इराक के शियाओं के एक अर्द्धसैनिक समूह पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज ने कहा कि इस धमाके के कारण एक बस में सवार उसके लड़ाके प्रभावित हुए। उसने कहा कि बस दक्षिणी प्रांत बसरा से आ रही थी।

Open in App

इराक के पूर्वी हिस्से में सड़क किनारे एक धमाका होने से सात लोगों की मौत हो गयी तथा 26 अन्य घायल हो गये। इराक के शियाओं के एक अर्द्धसैनिक समूह पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज ने कहा कि इस धमाके के कारण एक बस में सवार उसके लड़ाके प्रभावित हुए। उसने कहा कि बस दक्षिणी प्रांत बसरा से आ रही थी।

बस पूर्वी इलाके के शहर बलाद रूज में धमाके की चपेट में आ गयी। अभी तक किसी भी समूह ने इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली।

हालांकि इससे पहले सुन्नी मुस्लिम समूहों ने शिया समूहों को निशाना बनाया है। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने भी कुछ साल पहले सीरिया और इराक के कई इलाकों को अपने नियंत्रण में ले लिया था।

तीन साल चले सघन संघर्ष के बाद इस्लामिक स्टेट को पराजित घोषित किया जा चुका है। हालांकि इसके स्लीपर सेल अभी भी इराक के विभिन्न हिस्सों में यदा-कदा हमला करते रहते हैं।

टॅग्स :इराकइराक बम ब्लास्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय नौसेना तैनात करेगी और अधिक युद्धपोत, युद्धग्रस्त होर्मुज को पार करने के लिए जहाजों को मिलेगा सुरक्षा कवच

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूएई के विदेश मंत्री नाहयान और सऊदी अरब के विदेश मंत्री फरहान से फोन पर जयशंकर ने की बातचीत, इन मुद्दे पर चर्चा?

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

विश्वUS-Iran War: इराक में अमेरिकी फ्यूल प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश में विमान KC-135 तबाह; रेस्क्यू जारी

कारोबारराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ से बेफ्रिक भारत?, अगस्त में अब तक रूस से प्रतिदिन 20 लाख बैरल तेल खरीदा, पीएम मोदी ने दे रहे अमेरिका को झटका

विश्व अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये