लाइव न्यूज़ :

ईरान के शीर्ष नेता ने अमेरिका, ब्रिटेन से कोरोना वायरस टीकों के आयात पर रोक लगाई

By भाषा | Updated: January 8, 2021 17:30 IST

Open in App

तेहरान (ईरान), आठ जनवरी (एपी) ईरान के शीर्ष नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने शुक्रवार को अमेरिका से फाइजर-बायोएनटेक तथा ब्रिटेन से एस्ट्राजेनेका के कोविड-19 टीकों के आयात पर रोक लगा दी है। यह उनके पश्चिमी देशों के प्रति अविश्वास को दर्शाता है।

खामनेई ने टेलीविजन पर प्रसारित एक भाषण में कहा कि अमेरिकी और ब्रिटिश टीकों के आयात को निषिद्ध किया गया है। उन्होंने इसके लिए दोनों देशों में वायरस से बड़ी संख्या में लोगों की मौत का हवाला दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन देशों पर वाकई भरोसा नहीं करता। कई बार वे दूसरे देशों में अपने टीकों का परीक्षण करना चाहते हैं। मैं फ्रांस के बारे में भी आशावादी नहीं हूं।’’

हालांकि खामनेई ने अन्य ‘सुरक्षित’ स्थानों से टीकों के आयात की मंजूरी दी और ईरान द्वारा टीके के उत्पादन की दिशा में प्रयासों का भी समर्थन किया।

ईरान ने दिसंबर में अपने कोविड टीके का मनुष्य पर परीक्षण शुरू कर दिया था। यह कुछ दिनों में स्थानीय बाजार में आ सकता है।

ईरान में कट्टरपंथी विचारधारा के लोग लंबे समय से अमेरिका निर्मित टीकों का विरोध करते रहे हैं। ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड ने दिसंबर में विदेशी टीकों के इस्तेमाल को खारिज कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल