लाइव न्यूज़ :

'हमास नेता इस्माइल हनियेह की हत्या का बदला लेंगे...', ईरान के सर्वोच्च नेता ने दी इजरायल को धमकी, कतर की राजधानी दोहा में दफनाया जाएगा हमास चीफ का शव

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 31, 2024 16:13 IST

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई ने कहा है कि हमास के चीफ हानियेह की हत्या पर कठोर और दर्दनाक प्रतिक्रिया दी जाएगी। ईरान के सर्वोच्च नेता ने घोषणा की कि हमास नेता इस्माइल हनीयेह की हत्या का बदला लेना ईरान का फर्ज है।

Open in App
ठळक मुद्देईरान के सर्वोच्च नेता ने दी इजरायल को धमकी घोषणा की कि हमास नेता इस्माइल हनीयेह की हत्या का बदला लेना ईरान का फर्ज हैतर की राजधानी दोहा में दफनाया जाएगा हमास चीफ का शव

Hamas chief Haniyeh's killing: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई ने कहा है कि हमास के चीफ हानियेह की हत्या पर कठोर और दर्दनाक प्रतिक्रिया दी जाएगी। ईरान के सर्वोच्च नेता ने घोषणा की कि हमास नेता इस्माइल हनीयेह की हत्या का बदला लेना ईरान का फर्ज है। यह घटना ईरानी राजधानी में हुई इसलिए ईरान तिलमिलाया हुआ है।

उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई के साथ आपराधिक और आतंकवादी ज़ायोनी शासन ने अपने लिए कठोर सज़ा की ज़मीन तैयार की है। हम खून का बदला लेना अपना कर्तव्य समझते हैं क्योंकि वह इस्लामी गणराज्य ईरान के क्षेत्र में शहीद हुए।

हमास की सशस्त्र शाखा ने भी इजरायल को धमकी दी है और कहा है कि  हनियेह की हत्या युद्ध को नए स्तर पर ले जाएगी। इस जंग का असर पूरे क्षेत्र पर पड़ने की चेतावनी दी गई है। हमास के एज़ेदीन अल-क़सम ब्रिगेड ने कहा है कि ईरानी राजधानी के मध्य में नेता हनियेह की आपराधिक हत्या एक ऐतिहासिक और खतरनाक घटना है जो युद्ध को नए स्तर पर ले जाती है और पूरे क्षेत्र के लिए इसके भारी परिणाम होंगे। गाजा में इजरायली सैनिकों के साथ पहले से ही हमास के लड़ाके भीषण जंग में उलझे हुए हैं।

दूसरी तरफ इज़राइली रक्षा मंत्री का कहना है कि सभी संभावनाओं के लिए तैयार हैं। रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा है कि इज़राइल युद्ध बढ़ाना नहीं चाहता है, लेकिन सभी स्थितियों से निपटने के लिए तैयार है। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि वह विशेष रूप से लेबनान के हिजबुल्लाह के साथ युद्ध का जिक्र कर रहे थे।

इस बीच बताया गया है कि मास प्रमुख को गुरुवार को तेहरान अंतिम संस्कार के बाद दोहा में दफनाया जाएगा। हमास ने  एक बयान में कहा कि हमास प्रमुख इस्माइल हानियेह का अंतिम संस्कार गुरुवार को तेहरान में किया जाएगा और फिर उनके शव को प्रार्थना और दफन के लिए कतर की राजधानी दोहा ले जाया जाएगा।

टॅग्स :ईरानइजराइलHamasबेंजामिन नेतन्याहूBenjamin Netanyahu
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वइजरायली हमलों में मारा गया 7 अक्टूबर के हमले का 'रचयिता' हमास की आर्म्ड विंग का चीफ

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी