लाइव न्यूज़ :

ईरान के नए राष्ट्रपति ने मैक्रों से रुकी हुई परमाणु वार्ता पर की बातचीत

By भाषा | Updated: August 9, 2021 21:57 IST

Open in App

तेहरान, नौ अगस्त (एपी) ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने फ्रांस के अपने समकक्ष इमैनुएल मैक्रों के साथ फोन पर बातचीत के दौरान वैश्विक शक्तियों के साथ हुए तेहरान के परमाणु समझौते को पुनजीर्वित करने के लिए फिलहाल रुकी हुई वार्ताओं में ईरान के ‘‘अधिकार’’ सुरक्षित रखने में मदद करने का आग्रह किया।

ईरान के नए राष्ट्रपति ने किसी पश्चिमी देश के नेता के साथ पहली बार फोन पर बातचीत की है। ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्लाह अली खामनेई के करीबी रईसी ने पिछले सप्ताह कार्यभार संभाला था।

आधिकारिक संवाद समिति आईआरएनए ने बताया कि रईसी ने मैक्रों से कहा कि अमेरिका और यूरोपीय संघ को 2015 के ऐतिहासिक समझौते के तहत अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी करनी चाहिए।

फ्रांस, अमेरिका, जर्मनी, ब्रिटेन, रूस और चीन के साथ 2015 के मूल परमाणु समझौते का हिस्सा था और उसने मध्यस्थ के रूप में एक प्रमुख भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा, "किसी भी बातचीत में, ईरानी राष्ट्र के अधिकारों को सुरक्षित रखा जाना चाहिए और उनकी गारंटी दी जानी चाहिए।" रईसी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नेतृत्व में समझौते से पीछे हटने और कड़े प्रतिबंध फिर से लागू करने के लिए अमेरिका की आलोचना की।

क्षेत्र में तनाव बढ़ने और ईरान द्वारा परमाणु समझौते के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं से धीरे-धीरे पीछे हटने के बीच रईसी की टिप्पणियां नए प्रशासन की वार्ता की मेज पर लौटने की इच्छा का संकेत देती हैं।

फ्रांस सरकार ने एक बयान में कहा, मैक्रों ने ईरान से विएना में जल्द से जल्द बातचीत फिर से शुरू करने की अपील की ताकि किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सके। उन्होंने ईरान से समझौते का उल्लंघन करके की जा रही सभी परमाणु गतिविधियों को बिना किसी देरी के रोकने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल