लाइव न्यूज़ :

तेहरान एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, हवाई जहाज में लगी आग, अंदर बैठ हुए थे 100 लोग

By एएनआई | Updated: March 20, 2019 15:44 IST

रिपोर्टस के मुताबिक सारे यात्रियों को समय रहते सुरक्षित हवाई जहाज से बाहर निकाल लिया गया। आग लगने की असल वजह के बारे में अभी पता नहीं चल सका है।

Open in App

ईरान की राजधानी तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर उस समय बड़ा हादसा होते-होते रह गया जब एक हवाई जहाज में आग लग गई। तेहरान एमरजेंसी डिपार्टमेंट के अनुसार जब जहाज में आग लगी उस समय इसमें 100 लोग बैठ हुए थे। यह हादसा मंगलवार को ईरान में हुआ। 

रिपोर्टस के मुताबिक सारे यात्रियों को समय रहते सुरक्षित हवाई जहाज से बाहर निकाल लिया गया। यह घटना तब हुई जब हवाई जहाज लैंड हो रहा था। बताया जा रहा है कि यह घटना हवाई जहाज के उतरने के समय लैंडिंग गियर के ठीक तरीके से नहीं खुल पाने की वजह से हुई। हालांकि, आग लगने की असल वजह का अभी पता नहीं चल सका है।

ईरान के स्थानीय मीडिया के मुताबिक घटना के बाद 10 एम्बुलेंस तत्काल वहां पहुच गये थे। साथ ही आग पर भी काबू पा लिया गया था। इस प्लेन के मॉडल के बारे में कोई जानकारी अभी नहीं दी गई है।

बता दें कि 10 मार्च को इथियोपिया एयरलाइन्स का बोइंग 737 मैक्स हादसे की चपेट में आ गया था जिसमें क्रू-मेंबर सहित विमान में सवार सभी 157 लोग की मौत हो गई थी। इससे पहले अक्टूबर 2018 में भी जकार्ता में बोइंग 737 हादसे का शिकार हुआ था। अब कई देशों और डेढ़ दर्जन से ज्यादा एयरलाइन्स ने बोइंग 737 मैक्स की उड़ानों पर रोक लगा दी है। 

टॅग्स :ईरान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा