लाइव न्यूज़ :

Iran Vs USA: सुलेमानी की हत्या पर ईरान की जवाबी कार्रवाई, अमेरिकी सेना के ठिकानों पर दागी दर्जनों मिसाइल

By स्वाति सिंह | Updated: January 8, 2020 07:26 IST

पहले भी ईरान ने अमेरिकी दूतावास पर हमला किया था जिसके बाद बगदाद में अमेरिकी ड्रोन हमले में कासिम सुलेमानी की हत्या की गई थी। बता दें कि ईरान के सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है।

Open in App
ठळक मुद्देइराक स्थित अमेरिका के एयरबेस पर ईरान ने मिसाइलों से हमला किया है।ईरान ने अमेरिकी एयरबेस पर एक दर्जन से ज्यादा मिसाइलें दागी गई हैं।

कासिम सुलेमानी के मारे जाने के बाद बढ़े तनाव के बीच ईरान ने इराक स्थित अमेरिका के दो एयरबेस पर मिसाइलों से हमला किया है। पेंटागन के मुताबिक ईरान ने इराक में मौजूद अल-असद और इरबिल एयरबेस पर एक दर्जन से ज्यादा मिसाइलें दागी हैं। इन दोनों एयरबेस पर अमेरिका के साथ गठबंधन सेनाएं तैनात हैं। इस हमले में अमेरिका और गठबंधन सेनाओं को अभी तक किसी भी नुकसान की खबर नहीं है।

अमेरिकी रक्षा अधिकारी की मानें तो सुबह के लगभग साढ़े पांच बजे इराक में अमेरिकी सेना के ठिकानों पर 1 दर्जन मिसाइलों से हमला किया गया है। अमेरिका सेना बेस पर बुधवार तड़के मिसाइल हमले के बाद पेंटागन ने बयान जारी कर कहा कि वह हमले में हुए नुकसान का आकलन कर रहा है।

पेंटागन के प्रवक्ता जोनाथन हॉफमैन ने ईरान के मिसाइल हमले की पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘ हम युद्ध में हुए प्रारंभिक नुकसान का आकलन कर रहे हैं।’’ हॉफमैन ने बताया कि सात जनवरी को शाम साढ़े पांच बजे ‘‘ ईरान ने इराक में अमेरिकी सेना और उसके सहयोगी बलों पर एक दर्जन से अधिक बैलिस्टिक मिसाइल दागी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह स्पष्ट है कि ये मिसाइलें ईरान ने दागी और इराक में अल-असद और एरबिल स्थित कम से कम दो इराकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाया जहां अमेरिकी सेना और उसके सहयोगी बल ठहरे हुए हैं।’’ व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव स्टेफनी ग्रिशम ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रम्प को मौजूदा स्थिति की जानकारी दे दी गई है। ग्रिशम ने कहा, ‘‘ हम इराक में अमेरिकी केन्द्रों पर हमले की खबरों से वाकिफ हैं। राष्ट्रपति को इसकी जानकारी दे दी गई है और वह स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए हैं तथा राष्ट्रीय सुरक्षा दल से परामर्श कर रहे हैं। ’ इससे पहले भी ईरान ने अमेरिकी दूतावास पर हमला किया था जिसके बाद बगदाद में अमेरिकी ड्रोन हमले में कासिम सुलेमानी की हत्या की गई थी। बता दें कि ईरान के सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। ईरान ने सुलेमानी की मौत का बदला लेने की धमकी दी थी तो अमेरिका ने भी पीछे न हटने की बात कही थी।

टॅग्स :ईरानइराकअमेरिकाकासिम सुलेमानी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा