लाइव न्यूज़ :

ईरान ने स्वीकाराः यूक्रेन के यात्री विमान को ‘गैरइरादतन’ मार गिराया, रूहानी ने बताया अक्षम्य गलती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 11, 2020 12:26 IST

ईरान के सरकारी टेलीविजन ने सेना के हवाले से कहा है कि उनके देश ने मानवीय चूक के चलते ‘गैरइरादतन’ यूक्रेन के विमान को मार गिराया था। ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने इसे अक्षम्य गलती बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन और कनाडा ने आरोप लगाए हैं कि यूक्रेन का विमान ईरान की मिसाइल से गिरा है।देश ने मानवीय चूक के चलते ‘गैरइरादतन’ यूक्रेन के विमान को मार गिराया था।

ईरान के सरकारी टेलीविजन ने सेना के हवाले से कहा है कि उनके देश ने मानवीय चूक के चलते ‘गैरइरादतन’ यूक्रेन के विमान को मार गिराया था। इससे पहले ईरान के नागरिक उड्डयन प्रमुख अली आबेदजाहेद ने शुक्रवार को कहा कि वह पूरी तरह से ‘आश्वस्त’ हैं कि इस सप्ताह तेहरान के बाहर दुर्घटनाग्रस्त हुआ यूक्रेन का विमान मिसाइल की चपेट में नहीं आया था।

राष्ट्रपति हसन रूहानी ने ईरानी मीडिया में कहा कि आंतरिक जांच के बाद हम इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि ये दर्दनाक घटना मानवीय चूक की वजह से हुआ जिसमें 176 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि जांच जारी है और हादसे के जिम्मेदार लोगों का पता लगाया जा रहा है जिससे इस अक्षम्य गलती की सजा दी जा सके।

गौरतलब है कि यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस का बोइंग 737 विमान तेहरान से उड़ान भरने के कुछ समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। ईरान द्वारा इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए मिसाइल हमले के कुछ देर बाद यह विमान हादसा हुआ था

यह विमान यूक्रेन की राजधानी कीव जा रहा था। बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए इस विमान में ईरान के 82, कनाडा के 63, यूक्रेन के 11, स्वीडन के 10, अफगानिस्तान के चार, जर्मनी के तीन और ब्रिटेन के तीन नागरिक सवार थे।

दरअसल ब्रिटेन और कनाडा ने आरोप लगाए हैं कि यूक्रेन का विमान ईरान की मिसाइल से गिरा है। ये बयान तब आए हैं जब कुछ वीडियो फुटेज सामने आए और कहा जा रहा है कि ये फुटेज तब के हैं जब मिसाइल विमान से टकराया था।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी एक खबर में कहा कि उसने एक वीडियो का सत्यापन किया है जिसमें इस वीडियो में कोई वस्तु आकाश की तरफ उठती दिखाई दे रही है और इसके बाद इसका प्रकाश मद्धिम होता है और यह तेजी से आगे बढ़ती जाती है और कुछ सेकेंड के बाद तेज धमाके की आवाज सुनाई देती है।

उन्होंने कहा,‘‘हमने कुछ वीडियो देखे हैं,हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि विमान में 60 से 70 सेकेंड तक आग ली थी। लेकिन ये कहना कि यह किसी से टकराया था,वैज्ञानिक दृष्टि से सही नहीं होगा।

टॅग्स :ईरानइराकअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा