लाइव न्यूज़ :

ईरान ने 20 प्रतिशत संवर्धित 210 किलोग्राम यूरेनियनम का उत्पादन किया

By भाषा | Updated: November 5, 2021 15:55 IST

Open in App

तेहरान, पांच नवंबर (एपी) ईरान की परमाणु एजेंसी ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने 20 प्रतिशत संवर्धित यूरेनियम का करीब 210 किलोग्राम भंडार जमा कर लिया है। पश्चिमी देशों से परमाणु मुद्दे पर वार्ता से पहले ईरान द्वारा उठाया गया यह नवीनतम भड़काऊ कदम है।

अर्ध सरकारी तसनिम और फार्स समाचार एजेंसी की खबर के मुताबिक प्रवक्ता बेहरुज कमालवंदी ने कहा कि परमाणु एजेंसी ने संसद द्वारा तय 20 प्रतिशत संवर्धित 120 किलोग्राम यूरेनियम उत्पादित करने के लक्ष्य से अधिक का उत्पादन कर चुकी है।

गौरतलब है कि ईरान और विश्व शक्तियों के बीच 2015 में हुए ऐतिहासिक समझौते के तहत तेहरान 3.67 प्रतिशत से अधिक संवर्धित यूरेनियम का उत्पादन नहीं कर सकता है जबकि परमाणु बम बनाने के लिए 90 प्रतिशत संवर्धित यूरेनियम की जरूरत होती है।

कई महीनों की देरी के बाद यूरोपीय संघ, ईरान और अमेरिका ने बुधवार को घोषणा की थी कि समझौते को बहाल करने के लिए परोक्ष वार्ता 29 नवंबर से दोबारा विएना में शुरू होगी।

कमालवंदी ने यह भी कहा कि एजेंसी ने 25 किलोग्राम 60 प्रतिशत संवर्धित यूरेनियम का भी उत्पादन किया है, इस स्तर का उत्पादन करने की क्षमता केवल परमाणु अस्त्रों से संपन्न देशों के पास है।

वर्ष 2018 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते से हटने का फैसला किया था लेकिन ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, चीन और रूस ने इस समझौते को बचाने की कोशिश की।

माना जा रहा है कि तेहरान जानबूझकर समझौते की शर्तों का उल्लंघन कर रहा है ताकि खासतौर पर यूरोप पर दबाव बनाया जा सके कि वह अमेरिकी द्वारा समझौते से हटने के बाद प्रतिबंधों को बहाल के कदम के लिए प्रोत्साहन दे।

ईरान के परमाणु प्रमुख मोहम्मद इस्लामी ने 15 सितंबर को कहा था कि उनके देश ने परमाणु प्रतिष्ठानों पर लगे संयुक्त राष्ट्र के निगरानी कैमरों को भी हटा दिया है क्योंकि समझौते पर हस्ताक्षर करने वालों ने अपना वादा पूरा नहीं किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल