लाइव न्यूज़ :

प्लास्टिक सर्जरी को लेकर लोकप्रिय हुईं इंस्टाग्राम सेलिब्रिटी को किया गया गिरफ्तार, ये लगे हैं गंभीर आरोप

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 7, 2019 15:37 IST

ईरान सहर ताबर ईशनिंदा, हिंसा भड़काने, अनुचित साधनों के माध्यम से आय हासिल करने और युवाओं को भ्रष्टाचार के लिए प्रोत्साहित करने जैसे आरोप लगाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकॉस्मेटिक सर्जरी के जरिए अपनी चेहरे को बदलवाने वाली प्रसिद्ध एक इंस्टाग्राम सेलिब्रिटी को ईरान पुलिस ने गिरफ्तार किया है।इंस्टाग्राम सेलिब्रिटी को तेहरान की एक अदालत के आदेश के बाद हिरासत में लिया गया है।

कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिए अपनी चेहरे को बदलवाने वाली प्रसिद्ध एक इंस्टाग्राम सेलिब्रिटी को ईरान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला का नाम सहर ताबर है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इंस्टाग्राम सेलिब्रिटी को तेहरान की एक अदालत के आदेश के बाद हिरासत में लिया गया है।

बताया गया है कि सहर तबर ईशनिंदा, हिंसा भड़काने, अनुचित साधनों के माध्यम से आय हासिल करने और युवाओं को भ्रष्टाचार के लिए प्रोत्साहित करने जैसे आरोप लगाए गए हैं। ताबर ने पिछले साल इंस्टाग्राम पर अपने चेहरे की तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी के माध्यम से अपना चेहरा बदलवाया था।

खबरों के अनुसार, इंस्टाग्राम सेलिब्रिटी ने अपने 26,800 फॉलोअर्स के साथ अधिकांश फ़ोटो और वीडियो एडिट करवाकर शेयर किए थे, ताकि वह हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जोली की तरह दिख सकें। उन्होंने तमाम फोटोज में कई तरह से खुद को दिखाया था, जोकि वायरल हो गई थीं। 

कॉस्मेटिक सर्जरी इस्लामिक रिपब्लिक में बेहद लोकप्रिय है, जिसकी वजह से हर साल हजारों ऑपरेशन करवाए जाते हैं। बता दें कि ईरान में इंस्टाग्राम सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया माध्यमों में से एक है, जबकि फेसबुक, ट्विटर और टेलीग्राम मैसेंजर सेवा को आधिकारिक रूप से प्रतिबंधित किया गया है।

टॅग्स :ईरानइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल