लाइव न्यूज़ :

ईरान ने माना अमेरिका के साथ तनाव कम करना ही एकमात्र समाधान, ट्रंप ने कहा- अपने लोगों की जान मत लो

By भाषा | Updated: January 13, 2020 13:33 IST

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी और कतर के अमीर के बीच हुई बैठक के बाद दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि क्षेत्रीय संकट खत्म करने के लिए तनाव कम करना ही ‘‘ एकमात्र समाधान ’’ है। अमेरिका का क्षेत्र में सबसे बड़ा सैन्य अड्डा कतर में स्थित है और साथ ही उसके ईरान के साथ भी अच्छे संबंध हैं, जिसके साथ वह दुनिया का सबसे बड़ा गैस क्षेत्र साझा करता है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने हालांकि कहा कि ट्रम्प ईरान के साथ ‘‘ बिना किसी शर्त के नए सिरे से बातचीत करने के इच्छुक हैं।’’तेहरान ने वाशिंगटन द्वारा उस पर लगाए प्रतिबंध हटाने तक बातचीत से लगातार इनकार किया है।

ईरान ने अमेरिका के साथ जारी तनाव को कम करने का संकेत दिया है। गौरतलब है कि पिछले 10 दिनों में दोनों ओर से मिसाइलें दागी गईं और इस दौरान ईरान ने यूक्रेन का एक यात्री विमान दुर्घटनावश गिरा दिया था। इस घटना में 176 यात्री मारे गए थे, जिसके विरोध में ईरान की राजधानी में रविवार को एक जुलूस निकाला गया जिसने हिंसक रूप ले लिया और पुलिस ने इस दौरान वहां मौजूद ब्रिटिश राजदूत को भी अस्थायी तौर पर गिरफ्तार कर लिया था।

इन सबके बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘ ये ईरान के नेताओं के लिए है... अपने यहां के प्रदर्शनकारियों की जान मत लो।’’ अमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने हालांकि कहा कि ट्रम्प ईरान के साथ ‘‘ बिना किसी शर्त के नए सिरे से बातचीत करने के इच्छुक हैं।’’ हालांकि तेहरान ने वाशिंगटन द्वारा उस पर लगाए प्रतिबंध हटाने तक बातचीत से लगातार इनकार किया है। तेहरान ने कहा कि वाशिंगटन द्वारा तीन जनवरी को उसके शीर्ष जनवरी कासिम सुलेमानी की हत्या करने के बावजूद वह उसके साथ तनाव कम करने के पक्ष में है।

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी और कतर के अमीर के बीच हुई बैठक के बाद दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि क्षेत्रीय संकट खत्म करने के लिए तनाव कम करना ही ‘‘ एकमात्र समाधान ’’ है। अमेरिका का क्षेत्र में सबसे बड़ा सैन्य अड्डा कतर में स्थित है और साथ ही उसके ईरान के साथ भी अच्छे संबंध हैं, जिसके साथ वह दुनिया का सबसे बड़ा गैस क्षेत्र साझा करता है।

क़तर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने कहा, ‘‘ हम सहमत हुए हैं... कि इस संकट का एकमात्र समाधान सभी पक्षों द्वारा तनाव कम करना और संवाद कायम करना है।’’ वहीं रूहानी ने कहा, ‘‘ पूरे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए हमने और विचार-विमर्श करने और सहयोग स्थापित करने का निर्णय लिया है।’’  

टॅग्स :ईरानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा