लाइव न्यूज़ :

पश्चिमी देशों के साथ परमाणु वार्ता से पहले ईरान ने सालाना युद्ध अभ्यास शुरू किया

By भाषा | Updated: November 7, 2021 13:35 IST

Open in App

तेहरान, सात नवंबर (एपी) पश्चिमी देशों के साथ परमाणु वार्ता से एक महीने से भी कम समय पहले ईरान की सेना ने ओमान की खाड़ी के तटीय इलाके में सालाना युद्ध अभ्यास शुरू किया। सरकारी टीवी ने रविवार को यह जानकारी दी।

सरकारी टीवी की खबर के अनुसार नौसेना और वायु सेना की इकाईयों के साथ थल सेना भी रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य के पूर्व में 10 लाख वर्ग किलोमीटर के दायरे में युद्ध अभ्यास में हिस्सा ले रही है।

करीब 20 फीसदी तेल जहाज जलडमरूमध्य से गुजरकर ओमान की खाड़ी और हिंद महासागर जाते हैं।

यह अभ्यास ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के 2015 के परमाणु समझौते से अमेरिका को एकतरफा अलग करने के मद्देनजर दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ा हुआ है।

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह अभ्यास कब तक चलेगा। खबर में बताया गया है कि सैन्य अभ्यास ‘जोल्फाघर-1400’ का लक्ष्य ‘विदेशी ताकतों के खतरे और किसी भी आक्रमण का सामना करने के लिए तत्परता में सुधार करना’ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल