लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका के ‘नाइटक्लब’ में 21 किशोरों की हुई मौत, मामले की जांच जारी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 27, 2022 15:16 IST

दक्षिण अफ्रीका के एक नाइट क्लब में रविवार तड़के कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। इस मामले की जांच कर रही अफ्रीकी पुलिस के अधिकारियों नेजानकारी देते हुए बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन किशोरों की मौत किस कारण हुई। पुलिस की जांच जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि मारे गये किशोर कथित तौर पर स्कूली परीक्षा खत्म होने के बाद जश्न मना रहे थेमारे गये किशोरों की उम्र 13 से 17 साल के बीच थी, उसके बाद भी उन्हें शराब परोसी गईदक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है

जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका की पुलिस तटीय शहर ईस्ट लंदन के एक नाइट क्लब में रविवार तड़के हुई कम से कम 21 लोगों की मौत के मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन किशोरों की मौत किस कारण हुई।

पुलिस के अनुसार ये किशोर कथित तौर पर स्कूल की परीक्षा खत्म होने का जश्न मनाने के लिए क्लब गए थे। स्थानीय समाचार पत्र ‘डेली डिस्पैच’ की खबर के अनुसार, शव मेज तथा कुर्सियों के पास मिले। शवों पर चोट के कोई निशान नहीं थे।

समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता सियांदा मनाना ने कहा, ‘‘अभी हम मौत के कारणों की पुष्टि नहीं कर सकते हैं। हम मौत के उचित कारण का पता लगाने के लिए जल्द से जल्द शवों का पोस्टमार्टम कराएंगे।’’

पुलिस मंत्री भेकी सेले ने बताया कि इन किशोरों की उम्र 13 से 17 साल के बीच थी, जिससे यह सवाल उठता है कि कम उम्र होने के बावजूद इन्हें शराब क्यों परोसी गई। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

एक बयान के अनुसार, ‘‘ राष्ट्रपति इन युवकों के इस तरह वहां एकत्रित होने को लेकर चिंतित हैं, जहां 18 वर्ष से कम आयु के लोगों के आने पर रोक होनी चाहिए।’’

इस घटना में जान गंवाने वालों की संख्या पहले 20 बताई गई थी, जो अब बढ़कर 21 हो गई है। क्लब के मालिक सियाखंगेला नदेवु ने स्थानीय प्रसारक ‘ईएनसीए’ को बताया कि उन्हें रविवार सुबह घटनास्थल पर बुलाया गया था।

नदेवु ने कहा, ‘‘मुझे अब भी नहीं पता कि वास्तव में क्या हुआ था, लेकिन जब मुझे सुबह बुलाया गया तो बताया गया कि कुछ लोग जबरन वहां घुसने की कोशिश कर रहे थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हालांकि, मौत के कारण के बारे में जानने के लिए हम पुलिस की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।’’

टॅग्स :साउथ अफ़्रीकाक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल