लाइव न्यूज़ :

International Idea: ‘मजबूत’ नेता पीएम मोदी का समर्थन, रेटिंग 66 प्रतिशत, 19 देशों में सर्वेक्षण, भारत और तंजानिया में लोग अपनी सरकारों के प्रति संतुष्ट, देखें आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 12, 2024 16:26 IST

International Idea: भारत, अमेरिका, डेनमार्क, इटली, ब्राजील, पाकिस्तान और इराक समेत 19 देशों में सर्वेक्षण किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देदुनियाभर में स्थायी लोकतंत्र का समर्थन करने के उद्देश्य से 1995 में की गयी थी। सोलोमन आइलैंड्स, दक्षिण कोरिया और तंजानिया में भी सर्वेक्षण किया गया। लोग अपनी सरकारों से आम तौर पर संतुष्ट होने के बजाए अधिक अंसतुष्ट दिखाई दिए।

International Idea: भारत की ज्यादातर आबादी एक ‘‘मजबूत’’ नेता चाहती है और वह राष्ट्रीय सरकार के कामकाज से संतुष्ट है। दुनिया के तीन सबसे बड़े लोकतंत्र समेत 19 देशों में मतदाताओं को लेकर किए गए एक अध्ययन में यह दावा किया गया है। ‘इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्टोरल असिस्टेंस’ (इंटरनेशनल आइडिया) द्वारा बृहस्पतिवार को ‘लोकतंत्र की धारणाएं : दुनियाभर में लोकतंत्र का आकलन किए जाने के बारे में एक सर्वेक्षण’, नामक रिपोर्ट जारी की गयी। इंटरनेशनल आइडिया की स्थापना दुनियाभर में स्थायी लोकतंत्र का समर्थन करने के उद्देश्य से 1995 में की गयी थी। भारत, अमेरिका, डेनमार्क, इटली, ब्राजील, पाकिस्तान और इराक समेत 19 देशों में सर्वेक्षण किया गया।

ताइवान, चिली, कोलंबिया, द गाम्बिया, लेबनान, लिथुआनिया, रोमानिया, सेनेगल, सिएरा लियोन, सोलोमन आइलैंड्स, दक्षिण कोरिया और तंजानिया में भी सर्वेक्षण किया गया। अध्ययन में कहा गया है कि जिन देशों में सर्वेक्षण किया गया, उनमें लोग अपनी सरकारों से आम तौर पर संतुष्ट होने के बजाए अधिक अंसतुष्ट दिखाई दिए।

हालांकि, ‘‘भारत और तंजानिया में लोग अपनी सरकारों के प्रति संतुष्ट दिखाई दिए।’’ इसमें कहा गया है कि भारत और तंजानिया में क्रमश: 59 प्रतिशत और 79 प्रतिशत लोगों ने अपनी राष्ट्रीय सरकारों के प्रति संतोष या पूरी तरह संतोष जताया। अध्ययन के अनुसार, भारत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की घरेलू स्तर पर स्वीकृति रेटिंग लंबे समय से 66 प्रतिशत या उससे अधिक पर बनी हुई है।

इसमें कहा गया है कि कई भारतीय एक ‘‘मजबूत’’ नेता चाहते हैं। 95 पृष्ठों की इस रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘19 में से 8 देशों में अधिकतर लोग एक ‘मजबूत नेता’’ चाहते हैं। ऐसा कोई देश नहीं है जहां बहुसंख्यक उत्तरदाताओं के गैर-लोकतांत्रिक नेतृत्व के बारे में ‘बेहद प्रतिकूल’ विचार हों... उच्च स्तर के प्रतिनिधित्व वाले देशों में लोगों ने ‘मजबूत नेता’ का कम समर्थन किया लेकिन भारत और तंजानिया ने ‘मजबूत नेता’ का काफी समर्थन किया है।’’ यह अध्ययन भारत में इस साल जनवरी में और अन्य देशों में पिछले साल किया गया। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदीचुनाव आयोगलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल