लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने कोविड-19 से निपटने में भारत की तरफ मदद के लिए बढ़ाए हाथ

By भाषा | Updated: April 27, 2021 22:48 IST

Open in App

लंदन/वाशिंगटन, 27 अप्रैल कोरोना वायरस की दूसरी तेज लहर का सामना कर रहे भारत में दुनिया के कई देशों से आवश्यक चिकित्सकीय सामानों की खेप की आपूर्ति शुरू हो गयी है।

भारत कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर का सामना कर रहा है और पिछले कुछ दिनों से रोज संक्रमण के तीन लाख से ज्यादा मामले आ रहे हैं तथा कई शहरों में चिकित्सकीय ऑक्सीजन और बेड की किल्लत पैदा हो गयी है।

ब्रिटेन से 100 वेंटिलेटर और 95 ऑक्सीजन संकेद्रक की खेप मंगलवार सुबह नयी दिल्ली पहुंच गयी।

ब्रिटेन सरकार के सूत्रों ने बताया कि इस सप्ताह 495 ऑक्सीजन संकेद्रक, 120 ‘नॉन इनवेसिव वेंटिलेटर’ और 20 ‘मैनुअल वेंटिलेटर’ समेत जरूरी सामानों की आपूर्ति होगी।

ऑस्ट्रेलिया भी 500 वेंटिलेटर, 10 लाख सर्जिकल मास्क, पांच लाख सुरक्षात्मक मास्क, चश्मे और फेस शील्ड की आपूर्ति करेगा।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के कार्यालय ने कहा है कि जरूरी सामानों की खेप इस सप्ताह पहुंच जाएगी। इसके तहत आठ ऑक्सीजन जेनरेटर भी होंगे। प्रत्येक जेनरेटर से एक अस्पताल में 250 बेड के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति हो सकेगी।

अमेरिका में जो बाइडन प्रशासन कोविड-19 महामारी से निपटने में भारत की मदद के लिए नौकरशाही की सभी बाधाओं को खत्म करते हुए ‘मिशन मोड’ में काम कर रहा है।

अमेरिकी सरकार के अंतर्गत रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य और मानव संसाधन विभाग, विदेश विभाग, यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएआईडी) और अमेरिकी व्यापार के प्रतिनिधि भारत की जरूरतों को चिह्नित करने के साथ नौकरशाही की सभी बाधाओं को दूर कर जल्द से जल्द सभी चिकित्सकीय सामानों की आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटे हैं।

भूटान भी भारत को जीवन रक्षक तरल ऑक्सीजन की आपूर्ति करेगा।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष ने कहा है कि दुनिया के लिए यह मदद करने और भारत का समर्थन करने का समय है, जिसने कई देशों को कोविड-19 रोधी टीके की आपूर्ति की थी।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75 वें सत्र के अध्यक्ष वोल्कन बोजकिर ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘भारत में कोविड-19 की स्थिति से मैं चिंतित हूं। भारत ने संक्रमण से जूझ रहे कई देशों को टीके की आपूर्ति सुनिश्चित की थी। यह समय है कि दुनिया भारत की मदद करे।’’

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने बोजकिर के ट्वीट के जवाब में कहा, ‘‘इस कठिन समय में दिखायी गयी एकजुटता के लिए भारत आपकी सराहना करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला