लाइव न्यूज़ :

Bangladesh Protests LIVE Updates: बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का गठन हुआ, डॉ. सलीमुल्लाह खान और डॉ. आसिफ नजरूल के नेतृत्व में चलेगी नई सरकार

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 5, 2024 17:28 IST

बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का गठन हो गया है। डॉ. सलीमुल्लाह खान और डॉ. आसिफ नजरूल के नेतृत्व में नई अंतरिम सरकार शीघ्र ही बांग्लादेश को चलाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देबांग्लादेश में अंतरिम सरकार का गठन हो गया है. सलीमुल्लाह खान और डॉ. आसिफ नजरूल के नेतृत्व में नई अंतरिम सरकार शीघ्र ही बांग्लादेश को चलाएगीशेख हसीना प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ चुकी हैं

Bangladesh Protests LIVE Updates: बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का गठन हो गया है। डॉ. सलीमुल्लाह खान और डॉ. आसिफ नजरूल के नेतृत्व में नई अंतरिम सरकार शीघ्र ही बांग्लादेश को चलाएगी। 

अंतरिम सरकार में अन्य लोग

न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मोहम्मद अब्दुल वहाब मियाजनरल (सेवानिवृत्त) इकबाल करीम भुइयांमेजर जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद इफ्तिखार उद्दीनडॉ. देबप्रिया भट्टाचार्यमतिउर रहमान चौधरीब्रिगेडियर जनरल (सेवानिवृत्त) एम सखावत हुसैनडॉ. हुसैन जिल्लुर रहमानन्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एम ए मतिन

बांग्लादेश में जारी हिंसक प्रदर्शनों के बाद शेख हसीना प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ चुकी हैं। बांग्लादेश के सेना प्रमुख ने कहा है कि सेना कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेगी। खबर आई है कि बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे चुकीं शेख हसीना लंदन रवाना हो चुकी हैं। 

इस बीच प्रदर्शनकारी PM आवास में घुस गए हैं। कई वीडियो सामने आ रही हैं जिसमें लोग पीएम आवास में घुसकर बेडरूम पर कब्जा करते और सामान पटकते नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर कहा जा रहा है कि इस पूरे आंदोलन के पीछे सेना ही थी। दरअसल पीएम आवास का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ सुरक्षाकर्मी शेख हसीना की फोटो को दीवार से उतार कर पटकते दिखाई दे रहे हैं।

टॅग्स :बांग्लादेशशेख हसीनाArmy
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu and Kashmir: कुपवाड़ा में सेना की यूनिट के अंदर गोलीबारी में तीन जवान घायल; जांच जारी

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल